Trilokpuri Delhi MCD Chunav Result त्रिलोकपुरी के 3 वार्डों में से 2 पर AAP और 1 पर BJP जीती
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1470452

Trilokpuri Delhi MCD Chunav Result त्रिलोकपुरी के 3 वार्डों में से 2 पर AAP और 1 पर BJP जीती

त्रिलोकपुरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के रोहीत कुमार विधायक हैं. इस विधानसभा के अंदर MCD के तीन वार्ड आते हैं. त्रिलोकपुरी विधानसभा में 2017 के MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दो सीटें जीती थी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार AAP यहां से कितनी सीटें जीतती है.

 त्रिलोकपुरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के रोहीत कुमार विधायक हैं

नई दिल्ली: Trilokpuri Delhi MCD Chunav Result 2022 न्यू अशोक नगर, मयूर विहार फेस-1 और त्रिलोकपुरी समेत कुल तीन वार्ड हैं. तीन वार्डों वाले त्रिलोकपुरी विधान सभा के दो वार्ड आरक्षित हैं जिसमें की मयूर विहार फेस-1 SCW आरक्षित वार्ड है, त्रिलोकपुरी SC आरक्षित वार्ड है तो वहीं न्यू अशोक नगर सामान्य वार्ड है. आम आदमी पार्टी के रोहित कुमार मेहरौलिया दिल्ली के त्रिलोकपुरी विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं. आबादी के हिसाब से बात की जाए तो त्रिलोपुरी की कुल आबादी 241540 है जिसमें की 76606 लोग SC समुदाय से आते हैं. चलिए अब आपको त्रिलोपुरी की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में त्रिलोकपुरी विधानसभा के न्यू अशोक नगर वार्ड 190 में बीजेपी से संजीव कुमार सिंह, मयूर विहार-1 वार्ड 191 में आप से बीना बालगुहेर और त्रिलोकपुरी वार्ड 192 में आप से विजय कुमार ने जीत हासिल की है. 

त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट (Trilokpuri Seat Delhi MCD Election 2022 Result) 

पार्टी/वार्ड  अशोक नगर- 190 (स)  मयूर विहार फेज-191 (SCW) त्रिलोकपुरी- 192 (SC)
AAP  अनिता हाकम बीना बालगुहेर   विजय कुमार
BJP संजीव कुमार सिंह  प्रेमा देवी   सुरेंद्र चौहान
Congress विशाल कुमार रंजना कुमार भाटी अमरदीप
BSP  सतिश सिंह  -  -
Independent   5 ( निर्दलीय उम्मीदवार)  नीलम  जीतू चौहान

ये भी पढ़ें- Deoli Delhi MCD Chunav Result 2022: देवली के 4 वार्ड में किसका होगा बोलबाला?

त्रिलोकपुरी विधानसभा के वार्ड और उनके वर्तमान पार्षद
न्यू अशोक नगर- 190 (New Ashok Nagar Ward Result)
वर्तमान पार्षद- रजनी पांडेय, बीजेपी (साल 2017 में जीतें)
मयूर विहार फेज-1 (Mayur Vihar Phase- 1 Ward Result)
परिसीमन के बाद सबसे बड़ा वार्ड बना

वर्तमान पार्षद- अनिता, आप (साल 2017 में जीतें)
त्रिलोकपुरी- 192 (Trilokpuri Ward Result)
साल 2021 में हुए उपचुनाव में त्रिलोकपुरी ईस्ट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार
त्रिलोकपुरी ईस्ट औऱ त्रिलोकपुरी वेस्ट को मिलाकर त्रिलोकपुरी बनाया गया है.
साल 2017 में जीतें- [त्रिलोकपुरी इस्ट- रोहित कुमार, आप त्रिलोकपुरी वेस्ट- सरोज, बीजेपी]

वादे-दावे, वाद-विवाद और हमले-पलटवार तो खूब हुए लेकिन जनता पर इन सबका कितना असर होता है ये देखने वाली बात होगी. दिल्ली निकाय चुनावों के लिए आज शाम तक वोट डाले जाएंगे. दिल्ली की जनता ने निगम सरकार का फैसला आज EVM में डाल दिया है. देखना दिचस्प होगा कि 7 तारीख को आखिर किसके हाथ आती है दिल्ली MCD के सत्ता की कमान.

MCD Election की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 

अपने वार्ड प्रत्याशियों का नाम जानने के लिए यहां Tap करें

 

 

Trending news