Sawan 2022: सावन के ये 4 'अचूक' उपाय अपनाते ही हीरे जैसी चमक उठेगी किस्मत
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1272056

Sawan 2022: सावन के ये 4 'अचूक' उपाय अपनाते ही हीरे जैसी चमक उठेगी किस्मत

सावन के महीने में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस महीने के कुछ खास उपाय आपकी  किस्मत बदल सकते हैं. 

Sawan 2022: सावन के ये 4 'अचूक' उपाय अपनाते ही हीरे जैसी चमक उठेगी किस्मत

Sawan 2022: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस महीने सच्चे मन से भगवान की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. कुवांरी लड़कियां मनचाहे वर को पाने के लिए इस महीने पूजा-अर्चना करती हैं, तो वहीं सुहागिन महिलाएं अपने पति की तरक्की की कामना से. शास्त्रों में सुहागिन महिलाओं के लिए इस महीने किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से पति की उम्र लंबी होती है और कार्यक्षेत्र में भी तरक्की मिलती है. 

हरी-चूड़ियां
सावन के महीने में बारिश के साथ ही चारो तरफ हरियाली हो जाती है. इस महीने हरा रंग बेहद शुभ माना जाता है. अगर आप इस महीने हरे रंग की चूड़ियां माता पार्वती को अर्पित करती हैं और खुद भी पहनती हैं, तो आपको माता पार्वती का आशिर्वाद मिलता है. 

रुद्राभिषेक करना
शास्त्रों के अनुसार शादी के बाद किसी भी पूजा में पति-पत्नी दोनों को शामिल होना चाहिए. सावन के महीने में अगर आप दोनों मिलकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं, तो आपको उसके फल की प्रप्ति होती है. भोलेनाथ वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियों को दूर करके घर में सुख-समृद्धि का आशिर्वाद देते हैं. 

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी ये चीजें खोलेंगी आपकी किस्मत का ताला

मेहंदी लगाना
मेहंदी के रंग को पति के प्रेम से जोड़कर देखा जाता है, मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है पति का प्यार भी उतना ही बढ़ता जाता है. सावन के महीने में इसे लगाने से पति को सभी कामों में तरक्की मिलती है और पति-पत्नी के बीच का प्रेम बढ़ता है. 

ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप
सावन के महीने में किए जाने वाले पूजा-पाठ का फल तभी मिलता है, जब वो सच्चे मन से किया जाए. इस महीने आपको सच्चे मन से भगवान का पूजन करना चाहिए. अगर आपको किसी बात पर गुस्सा आता है या फिर मन में कोई गलत विचार आते है, तो आप ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. इससे आपके मन को शांति मिलेगी. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Media इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Watch Live TV

Trending news