R.K. Puram Delhi MCD Chunav Result आरके पुरम के वार्डों में किसकी बजेगी जीत की धुन?
Advertisement

R.K. Puram Delhi MCD Chunav Result आरके पुरम के वार्डों में किसकी बजेगी जीत की धुन?

दिल्ली निकाय चुनाव में प्रत्याशियोंं ने जो मेहनत किया है उसका का फल 7 दिसंबर को EVM से निकलेगा. चुनाव के में वोटर्स किसे चुनते हैं, 15 सालों से निगम के सत्ता में काबीज बीजेपी को, या दिल्ली से कूड़ा साफ करने की वादा करने वाली आम आदमी पार्टी को, या फिर कांग्रेस को ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.

आरके पुरम विधानसभा से आप की प्रमिला टोकस विधायक हैं

नई दिल्ली: R K Puram Delhi MCD Chunav Result 2022 आर.के. पुरम‌ विधान सभा के अंतर्गत मुनिरका -151, आर.के. पुरम‌, और वसंत विहार-153 के वार्ड आते हैं. आर.के. पुरम‌ से आम आदमी पार्टी की प्रमिला टोकस साल 2020 में विधायक चुनी गई थी. आर.के. पुरम‌ में कुल 174850 लोग रहते हैं जिसमें कि 28960  लोग SC समुदाय से संबंध रखते हैं. आर.के. पुरम‌ के विधानसभा के  वार्ड मुनिरका से साल 2017 के चुनाव में बीजेपी जीती थी. वहीं आर.के.  पुरम वार्ड से आम आदमी पार्टी की पार्षद चुनी गई थी और वसंत विहार वार्ड से कांग्रेस के अनिल मलिक पार्षद चुने गए थे. 

दिल्ली नगर निगम चुनाव की काउटिंग शुरू हो चुकी है. थोड़ी ही देर में निकाय चनाव के रूझान आने शुरू हो जाएंगे. पिछले 15 सालों से दिल्ली नगर निगम में BJP सत्ता में रही है, लेकिन एग्जिट पोल के आकड़ों को देखें तो 2022 के निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी बाजी मार सकती है.

आरके पुरम विधानसभा सीट (RK Puram Seat Delhi MCD Election 2022 Result)

पार्टी/वार्ड  मुनिरका- 151 (म)  आरके पुरम- 152 (स)  वसंत विहार- 153 (म)
AAP  राजबाला टोकस  धर्मबीर  हिमानी जैन
BJP  रमा टोकस   तुलसी जोशी   राजरानी शर्मा
Congress  अनीता टोकस   शांति स्वरूप  ज्योति गौड़
 BSP  -  रमेश  सुनीता
 Independent  -  महिपाल सिंह  -

ये भी पढ़ें- Malviya nagar Delhi MCD Chunav Result क्या BJP के गढ़ में सेंधमारी कर पाएगी AAP?

R.K. Puram Vidhan Sabha की वार्ड और उनके पार्षद 
मुनिरका (Munirka ward)
वर्तमान पार्षद- भगत सिंह टोकास, बीजेपी (साल 2017 में जीत)
आर. के. पुरम ( R. K. Puram ward)
आऱती बाग्दी, आप (साल 2017 में जीत)
वसंत विहार (Vasant Kunj Ward)
वर्तमान पार्षद- अनिल मलिक, कांग्रेस (साल 2017 में जीत)

दिल्ली नगर निगम चुनाव में पिछले 3 बार से लगातार बीजेपी जीत रही है. इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों की ही कोशिश है कि निगम में अपनी-अपनी सरकार बनाई जाए. जहां एक ओर आम आदमी पार्टी का दावा है कि MCD में आने के बाद दिल्ली में डबल इंजन की सरकार होगी तो सारे काम तेजी से हो सकेंगे वहीं बीजेपी का कहना है कि अगर नगर निगम में आप की सरकार आती है तो दिल्ली सरकार के जैसे निगम की सरकार में भी भ्रष्टाचार होगा. 

दिल्ली की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अपने वार्ड के प्रत्याशियों का नाम देखने के लिए यहां क्लिक करें

Trending news