National Teachers Awards 2022: जानिए कौन हैं वो 46 टीचर्स, जिन्हें राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान
Advertisement

National Teachers Awards 2022: जानिए कौन हैं वो 46 टीचर्स, जिन्हें राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 46 शिक्षकों को विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी, जिसमें दिल्ली की रजनी शर्मा, चंडीगढ़ की  सीमा रानी और हरियाणा की अंजू दाहिया का नाम भी शामिल है.

National Teachers Awards 2022: जानिए कौन हैं वो 46 टीचर्स, जिन्हें राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान

Teachers Day 2022: हर साल 5 सितंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देशभर के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 46 शिक्षकों को विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी, जिसमें दिल्ली की रजनी शर्मा, चंडीगढ़ की  सीमा रानी और हरियाणा की अंजू दाहिया का नाम भी शामिल हैं. 

Teacher's Day 2022: विश्व के इन 10 देशों मिलती है सबसे बेहतर शिक्षा, जानिए कौन से स्थान पर है भारत 

इन 46 शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी सम्मानित-

1- अंजू दाहिया- हरियाणा
2- युद्धवीर- हिमाचल प्रदेश
3- वीरेंद्र कुमार- हिमाचल प्रदेश
4- हरप्रीत सिंह- पंजाब
5- अरुण कुमार गर्ग- पंजाब
6- रजनी शर्मा- दिल्ली
7- श्री कौस्तुभ चंद्र जोशी- उत्तराखंड
8- सीमा रानी- चंडीगढ़
9- सुनीता- राजस्थान
10- दुर्गा राम मुवाल- राजस्थान
11- मारिया मुरेना मिरांडा- गोवा
12- उमेश भरतभाई वाला- गुजरात
13- नीरज सक्सेना- मध्य प्रदेश
14- श्री ओम प्रकाश पाटीदार- मध्य प्रदेश
15- ममता अहर- छत्तीसगढ
16- कविता संघवी- महाराष्ट्र
17- ईश्वर चंद्र नायक- उड़ीसा
18- बुद्धदेव दत्ता- पश्चिम बंगाल
19- जाविद अहमद राथर- जम्मू और कश्मीर
20- मोहम्मद जाबिर- लद्दाख
21- खुर्शीद अहमद- उत्तर प्रदेश
22- सौरभ सुमन- बिहार
23- निशि कुमारी- बिहार
24- अमित कुमार- नवोदय विद्यालय समिति
25- सिद्धार्थ योनज़ोन- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय
26- जैनुस जैकब- केंद्रीय विद्यालय संगठन
27- जी पोंसंकारी- केंद्रीय विद्यालय संगठन
28- उमेश टीपी- कर्नाटक
29- मिमी योशी- नगालैंड
30- नोंगमैथेम गौतम सिंह- मणिपुर
31- माला जिगदल दोरजी- सिक्किम
32- गमची टिमरे आर मारक- मेघालय
33- संतोष नाथ- त्रिपुरा
34- मीनाक्षी गोस्वामी- असम
35- शिप्रा, शिक्षक- झारखंड
36- डॉ रवि अरुणा- आंध्र प्रदेश
37- टीएन श्रीधर- तेलंगाना
38- कंडाला रमैया- तेलंगाना
39- सुनीता राव- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
40- वंदना शाही- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
41- रामचंद्रन के- तमिलनाडु
42- शशिकांत संभाजीराव कुलठे- महाराष्ट्र
43- सोमनाथ वामन वाके- महाराष्ट्र
44- अरविंदराजा डी- पुदुचेरी
45- प्रदीप नेगी- उत्तराखंड
46- रंजन कुमार विश्वास- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

Trending news