Panipat: 6 अप्रैल यानी BJP स्थापना दिवस तक बनाए जाएंगे 4 लाख पन्ना प्रमुख, बनाया मोबाइल App- धनखड़
Advertisement

Panipat: 6 अप्रैल यानी BJP स्थापना दिवस तक बनाए जाएंगे 4 लाख पन्ना प्रमुख, बनाया मोबाइल App- धनखड़

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में 6 अप्रैल तक 4 लाख पन्ना प्रमुख बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इससे पहले पार्टी ने संगठन को घर-घर ले जाने के लिए सभी बूथों पर त्रिदेव बनाए है.

Panipat: 6 अप्रैल यानी BJP स्थापना दिवस तक बनाए जाएंगे 4 लाख पन्ना प्रमुख, बनाया मोबाइल App- धनखड़

पानीपत: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में 6 अप्रैल तक 4 लाख पन्ना प्रमुख बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इससे पहले पार्टी ने संगठन को घर-घर ले जाने के लिए सभी बूथों पर त्रिदेव बनाए है. 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी के 5 लाख कार्यकर्ता अपने घरों पर एक ही समय पर पार्टी का झंडा फहराएंगे .

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने समालखा के सेवा साधना केंद्र में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि रविवार को समालखा में 6 लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्र प्रमुखों कि कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इस शक्ति केंद्र संगम में आने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन मिलेगा. शक्ति केंद्र संगम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी मौजूद रहेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

ये भी पढ़ें: Rewari: मकान पर गिरी आसमानी बिजली, छत में हुआ गड्ढा, बिजली का मीटर टूटा, प्लग भी हुए चकनाचूर

संगठन ने बनाया अपना डिजिटल ऐप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि इस कार्यशाला में 3100 सूचीबद्ध कार्यकर्ता भाग लेंगे. साथ ही ये भी बताया कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए सरल ऐप बनाया है, जिसमें कार्यकर्ता की सम्पूर्ण जानकारी होगी. ऐप पर कार्यकर्ता का वोटर लिस्ट में क्रमांक, बूथ नंबर, सहित सभी जानकारी अपलोड होगी. आज होने वाली कार्यशाला में प्रवेश पत्र भी इसी एप से डाउनलोड होंगे.

'पंजाब सरकार अपने हालात संभालने में पूरी तरह असफल'
अम्रितपाल सिंह को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के हालत चिंताजनक हो गए. पंजाब सरकार हालत संभाल पाने में पूरी तरह असफल रही है. ये भी कहा कि हमारा कांग्रेस से कोई मुकाबला नहीं है. हम संगठन को पन्ना प्रमुख तक लेकर जा रहे है और उनका प्रदेश का संगठन ही नहीं है

Input: राकेश भयाना 

Trending news