Mehrauli Delhi MCD Chunav Winner: महरौली, लाडो सराय में AAP, वसंतकुंज में BJP की जीत
Advertisement

Mehrauli Delhi MCD Chunav Winner: महरौली, लाडो सराय में AAP, वसंतकुंज में BJP की जीत

Mehrauli Delhi MCD Chunav Winner: महरौली में आप से नरेश यादव ने जीत हासिल की थी. महरौली के तीन वार्ड में आप की पकड़ बनी हुई है. नगर निगम में भी AAP ने झंडे गाड़े हैं.

महरैली विधानसभा में आप से नरेश यादव विधायक हैं

नई दिल्ली: Mehrauli Delhi MCD Chunav Winner : महरौली विधानसभा के अंतर्गत कुल तीन वार्ड आते हैं. लाडो सराय- 154 से AAP से राजीव संसवाल, महरौली-155 से AAP की रेखा महिंद्र चौधरी जबकि वसंत कुंज-156 वार्ड से बीजेपी के जगमोगन महलावत ने जीत दर्ज की है. महरौली विधानसभा की कुल आबादी  200191 है वहीं महरौली विधानसभी में अनुसुचित जाति की आबादी 30133 है. बता दें कि 2020 में AAP से नरेश यादव (Naresh Yadav) दिल्ली विधानसभा चुनाव में महरौली विधानसभा से चुने गए थे. महरौली की जनता के अनुसार वार्ड में सीवर ब्लॉकेज, पार्किंग और अतिक्रमण बड़ा मुद्दा था.

ये भी पढ़ें: Sadar Bazar Delhi MCD Chunav Result सदर बाजार में 3 वार्ड किस-किस के सिर सजेगा ताज

महरौली विधानसभा सीट ( Mehrauli Delhi MCD Election Winner )

पार्टी/वार्ड  लाडो सराय- 154 (स)  महरौली- 155 (म)  वसंत कुंज- 156 (स)
AAP  राजीव संसवाल   रेखा चौधरी  अमरजीत छिल्लर
BJP  प्रवेश सेजवाल  इंदु शर्मा  जगमोहन महलावत
Congress  अनीता   पुष्पा सिंह   नवीन यादव
 Independent 1.जीतेंदर कुमार CPI (ML)
 2. संकरशन प्रसाद (IND)
 1. सीमा अग्रवाल (NCP)
 2. अनीता (IND)
 3. किरण देवी (IND)
 4. मधुलिका सिंह (IND)
 1. छानोबर अली (FIFB)
 2. धरमपाल (IND)
 3. प्रवीण राव (IND)

 
जीत राजीव संसवाल  रेखा महिंद्र चौधरी जगमोहन महलावत

महरौली विधानसभा के वार्ड और उनके वर्तमान पार्षद 
लाडो सराय (Lado Sarai)
आबादी- 68172,  SC आबादी- 16349
वर्तमान पार्षद- किशनवती, आप (साल 2017 में जीत)
महरौली (Mehrauli) 
आबादी-74939, SC आबादी- 8317
वर्तमान पार्षद- रेखा महेंदर चौधरी, निर्दलीय (साल 2017 में जीत)
वसंत कुंज (Vasant Kunj)
आबादी- 49705, SC आबादी- 4068
वर्तमान पार्षद- रंजीत, कांग्रेस (साल 2017 में जीत)

दिल्ली के नगर निगम चुनाव के लिए मुख्य पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीए उम्मीदवार प्रत्याशी भी जोर आजमाइश की थी. बता दें कि लाडो सराय में दो, महरौली में चार और वसंत कुंज में तीन निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. दिल्ली के नगर निगम में बीजेपी 3 बार से जीतती आ रही थी. इस बार दो वार्डों पर AAP तो वहीं एक वार्ड से बीजेपी ने जीत हासिल की है.

सभी विधानसभा के वार्डों के विजेताओं के नाम जानने के लिए यहां क्लिक करें. 

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 से जुड़ी सभी खबरें यहां पढ़ें. 

Trending news