Malviya nagar Delhi MCD Chunav Winner 2022: मालवीर नगर के तीनों वार्डों पर AAP लहराया परचम
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1469130

Malviya nagar Delhi MCD Chunav Winner 2022: मालवीर नगर के तीनों वार्डों पर AAP लहराया परचम

Malviya nagar Delhi MCD Chunav Winner 2022: दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा के अंदर तीन वार्ड आते हैं. हौज खास, मालवीय नगर और ग्रीन पार्क. इन तीनों पर ही आप ने विजय हासिल कर अपना परचम लहरा दिया है. मालवीय नगर विधानसभा की कुल आबादी 157689 है. इसी के साथ अनुसुचित जाति की आबादी 13542 है.

मालवीय नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती विधायक हैं

Malviya nagar Delhi MCD Chunav Winner 2022: मालवीय नगर विधानसभा के तीन वार्ड में हौज खास से कमल भारद्वाज, मालवीय नगर से लीना कुमार और ग्रीन पार्क से सरिता फौगाट ने जीत हासिल की है. 2017 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती विधायक चुने गए थे औप आज दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी मालवीय नगर की जनता ने आप को ही मौका दिया है. बता दें कि 2007 के बाद से दिल्ली नगर निगम में BJP का दबदबा रहा है.    

 मालवीय नगर विधानसभा सीट (Malviya nagar Seat Delhi MCD Election 2022 Result  )

पार्टी/वार्ड  हौजखास- 148 (स)  मालवीय नगर- 149 (म)  ग्रीन पार्क- 150 (स)
AAP  कमल भारद्वाज  लीना कुमारी  सरिता फोगाट
BJP  सुमित्रा दाहिया  डॉ. नंदिनी शर्मा  मनोज गर्ग
Congress  पवन वशिष्ठ  तब्बस्सुम फातिमा सिद्दीकी  हवा सिंह टोकस
 BSP  सुनील कुमार गुप्ता  -  गगन गौहर
 Independent  -  सना सैफी (NCP)

 1.लोकेश कुमार
 2. दीपांशी सिंघल

 

ये भी पढ़ें- Kasturba Nagar Delhi MCD Chunav Result कस्तूरबा नगर के वार्डों से कौन होगा सिरमौर?

मालवीय नगर विधानसभा के वार्ड और उनके वर्तमान पार्षद 
हॉज खास (Hauz Khas)
आबादी- 45509,  SC आबादी- 4368
वर्तमान पार्षद- अनिल कुमार, बीजेपी (साल 2017 में जीत)
मालवीय नगर (Malviya Nagar) 
आबादी- 62475, SC आबादी- 5106
वर्तमान पार्षद- नंदनी शर्मा, बीजेपी (साल 2017 में जीत)
ग्रीन पार्क (Green Park)
आबादी- 49705, SC आबादी- 4068
सफदरगंज एंक्लेव का नाम बदलकर ग्रीनपार्क कर दिया गया है. साल 2017 में इस वार्ड से बीजेपी की राधिका आब्रोल ने जीत दर्ज
की थी.

दिल्ली निगम चुनाव के लिए नामी पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीए उम्मीदवार प्रत्याशी भी जोर आजमाइश कर रहे हैं. दिल्ली के नगर निगम में बीजेपी 3 बार से जीतती आ रही है. चुनावी जानकारों की मानें तो कोई भी पार्टी अगर लंबे वक्त से कहीं सत्ताधीन है तो उसे सत्ता विरोधी लहरों का सामना करना पड़ता है ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि बीजेपी MCD की अपनी सत्ता बचा पाती है या आम आदमी पार्टी निगम के कुर्सी पर काबिज होती है.

दिल्ली निगम चुनाव की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
अपने वार्ड के प्रत्याशियों के नाम जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

Trending news