Lohri: हरियाणवी और पंजाबी धुन पर नाचते नजर आए MP नायब सिंह व MLA सुभाष सुधा, मनाया लोहड़ी का त्योहार
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2058436

Lohri: हरियाणवी और पंजाबी धुन पर नाचते नजर आए MP नायब सिंह व MLA सुभाष सुधा, मनाया लोहड़ी का त्योहार

Kurukshetra Lohri Celebration: लोहड़ी कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया और हरियाणवी और पंजाबी धुनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा के साथ-साथ आम नागरिकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया.

Lohri: हरियाणवी और पंजाबी धुन पर नाचते नजर आए MP नायब सिंह व MLA सुभाष सुधा, मनाया लोहड़ी का त्योहार

Lohri Celebration:कुरुक्षेत्र: हरियाणवी व पंजाबी लोक गीतों व वाद्य यंत्रों ने थीम पार्क के लोहड़ी पर्व को ऐतिहासिक व यादगार बनाने का काम किया. इस लोहड़ी पर्व को विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर विधानसभा के लोगों के लिए आयोजित किया. इस लोहड़ी कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया और हरियाणवी और पंजाबी धुनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा के साथ-साथ आम नागरिकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया.

लोहरी पर्व की परंपरा को निभाते हुए प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने लोहड़ी पर्व की पूजा-अर्चना की और मंत्रौच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में आहुती डाली. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी कहा कि राम मंदिर पर भाजपा नहीं कांग्रेस राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के निमंत्रण को नहीं स्वीकारा है और जिस प्रकार से आरोप प्रतिआरोप कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: HC ने केंद्र सरकार व मुक्केबाजी महासंघ को नोटिस जारी, BFI गठित चयन समिति को चुनौती

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने जो मार्ग दिखाया है वह सभी को अपने जीवन में उतरना चाहिए, लेकिन कुछ लोग हैं जो भगवान श्रीराम के कार्य व मार्ग को अपने जीवन में उतारते हुए बड़ी शर्म महसूस होती है. भगवान राम के मंदिर का निर्माण 500 साल के बाद किया गया है और यह बहुत बड़ी खुशी की बात है. वहीं इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश से आवाहन किया है कि देश के सभी मंदिरों व पूजा स्थान को स्वच्छ व साफ रखा जाए. इसी के चलते भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व अन्य सभी लोग भी इस कार्य में सहयोग करे. 

साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का चेहरा जनता के सामने आ चुका है और जो लोग यह बात बोलते हैं थे कि वह कटर ईमानदार है आज उनके भ्रष्टाचार भी जनता के सामने आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में कांग्रेस से भी ज्यादा भ्रष्टाचार है.

INPUT: DARSHAN KAIT

Trending news