Holi 2023: कब है होली 7 या 8 मार्च? जानें सही डेट और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
Advertisement

Holi 2023: कब है होली 7 या 8 मार्च? जानें सही डेट और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होली रंगों का त्योहार है जो हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत पर मनाया जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन इस साल होली की डेट को लेकर कंफ्यूजन है.

Holi 2023: कब है होली 7 या 8 मार्च? जानें सही डेट और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Holi 2023: होली रंगों का त्योहार है जो हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत पर मनाया जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन इस साल होली की डेट को लेकर कंफ्यूजन है. आइए जानते हैं होलिका दहन की डेट और कब खेली जाएगी रंगो वाली होली. 

Falgun Purnima 2023
हिंदू कलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि जो कि इस साल 6 मार्च 2023 को है. पूर्णिमा तिथि शाम 4.17 बजे से शुरू होकर अगले दिन 7 मार्च 2023 को शाम 6.09 बजे तक है.

Holika Dahan 2023
इस साल होलिका दहन 7 मार्च 2023 को मनाया जाएगा है. होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है. होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:31 से रात 08:58 तक रहेगा. 

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: इस बार महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, इनमें पूजा करने से मिलेगा कई गुणा फल

 

Dulhandi 2023
इस साल रंग 8 मार्च 2023 को खेली जाएगा. रंगवाली होली को धुलण्डी और बड़ी होली के नाम से भी जाना जाता है. इस त्योहार को भाईचारे और समानता का प्रतीक माना जाता है. इस दिन गिले शिकवों को भूलकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं और गले मिलते हैं.

होलिका दहन के पहले से ही लोग चौक-चौराहों पर होली जलाने के लिए लकड़ी इक्ट्ठी करके खड़ी कर देते हैं और उसके आसपास उपले लगाते जाते हैं. होलिका दहन के दिन इसकी विधिवत पूजा कर होलिका के चारों ओर तीन या सात परिक्रमा की जाती है. 

Holi in Vrindavan & Mathura 2023
हर साल होली से पहले ही मथुरा और ब्रज होली शुरू हो जाती है.यहां अलग-अलग तरह से होली खेली जाती है. यहां लट्ठमार होली खेली जाती है जो कि ‌विश्व प्रसिद्ध है. इस बार 28 फरवरी 2023 को बरसाना में लठ्‌ठमार होली खेली जाएगी.बता दें कि राधा-कृष्ण लठ्‌ठमार होली खेलते थे और आज तक भी ये होली यहां खेली जाती है. 

Trending news