HBSE 2023: हरियाणा बोर्ड ने डीएलएड का परिणाम किया जारी, दिए गए लिंक पर करें चेक
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1677424

HBSE 2023: हरियाणा बोर्ड ने डीएलएड का परिणाम किया जारी, दिए गए लिंक पर करें चेक

HBSE 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित प्रदेश भर में डी.एल.एड. का परिणाम आज घोषित कर दिया है. छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं.

HBSE 2023: हरियाणा बोर्ड ने डीएलएड का परिणाम किया जारी, दिए गए लिंक पर करें चेक

HBSE 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित प्रदेश भर में डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-2022 प्रथम व द्वितीय वर्ष, प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर ) तथा प्रवेश वर्ष 2016 से 2019 (मसी चांस) परीक्षाएं फरवरी मार्च 2023 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है. छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं.

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने बताया कि D.El.Ed. प्रवेश वर्ष 2020-2022 प्रथम व द्वितीय वर्ष, प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) तथा प्रवेश वर्ष 2016 से 2019 (मसी चांस) प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस परीक्षा में कुल 9655 छात्र अध्यापक प्रविष्ट हुए. उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2020-2022 प्रथम वर्ष में 631 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 199 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 31.54 रही है.

उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 2020-2022 द्वितीय वर्ष में 2690 छात्र अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 2082 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 77.40 रही है. उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2021-2023 प्रथम वर्ष में 5123 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 2429 उत्तीर्ण रहे, जिनके पास प्रतिशतता 47.41 रही है.

ये भी पढ़ेंः Spam Call Rules: आज से स्पैम कॉल और मैसेज नहीं करेंगे परेशान, AI की मदद से मिल गया समाधान

बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि डी.एल.एड मसी चांस प्रवेश वर्ष 2016-2018 प्रथम वर्ष का परिणाम 56.60, द्वितीय वर्ष 82.50, वर्ष 2017-2019 प्रथम वर्ष का परिणाम 54.08, द्वितीय वर्ष 78.47 वर्ष 2018-2020 प्रथम वर्ष का परिणाम 67.79, द्वितीय वर्ष 90.81 व वर्ष 2019 2021 प्रथम वर्ष का परिणाम 53.66, द्वितीय वर्ष 86.63 प्रतिशत रहा.

उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. (रि-अपीयर) छात्र अध्यापक के लिए परीक्षा शुल्क 800/- रूपये प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200/- रूपये अतिरिक्त होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000/- रूपये प्रति छात्र अध्यापक होगा. छात्र अध्यापक बिना विलंब शुल्क 09 से 23 मई, 100/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 24 से 30 मई, 300/- रूपये विलंब शुल्क सहित 31 मई से 06 जून तथा 1000/- रूपये विलंब शुल्क सहित 07 जून से 13 जून, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

(इनपुटः नवीन शर्मा)

Trending news