Vat Savitri Vrat 2023 Upay: पति-पत्नी के रिश्ते में चाहते हैं अटूट प्यार, वट सावित्री व्रत के दिन करें ये चमत्कारी उपाय
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1683286

Vat Savitri Vrat 2023 Upay: पति-पत्नी के रिश्ते में चाहते हैं अटूट प्यार, वट सावित्री व्रत के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

Vat Savitri Vrat 2023 Upay: वट सावित्री के दिन कुछ उपायों को आजमाकर शादीशुदा जीवन की सभी परेशानियों को दूर किया जा सकता है, साथ ही इन उपायों से पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ता है. 

Vat Savitri Vrat 2023 Upay: पति-पत्नी के रिश्ते में चाहते हैं अटूट प्यार, वट सावित्री व्रत के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

Vat Savitri Vrat 2023 Upay: हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं. इस साल 19 मई को वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा. वट सावित्री के दिन कुछ उपायों को आजमाकर शादीशुदा जीवन की सभी परेशानियों को दूर किया जा सकता है, साथ ही इन उपायों से पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ता है. आज के आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे ही कुछ उपाय लेकर आए हैं.

वट सावित्री 2023 डेट (Vat Savitri Vrat 2023 Date)
ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 18 मई को 9 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी और 19 मई को रात  9 बजकर 22 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार वट सावित्री का व्रत 19 मई शुक्रवार को रखा जाएगा. 

वट सावित्री व्रत 2023 पूजा मुहूर्त (Vat Savitri Vrat 2023 Puja Muhurat)
वट सावित्री व्रत का पूजा मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. 

ये भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat 2023: कब है वट सावित्री व्रत? जानें डेट शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

वट सावित्री व्रत उपाय (Vat Savitri Vrat Upay)

पति की लंबी आयु के लिए 
वट सावित्री व्रत के दिन पीपल के पेड़ पर दूध चढ़ाएं और शाम को सरसों और काले तिल का दीपक जलाएं, ऐसा करने से पति पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाएंगे और पति की आयु लंबी होगी. 

मंगल और राहु के प्रभाव से बचने के लिए
वट सावित्री व्रत के दिन काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं, ऐसा करने से शादीशुदा जीवन में मंगल और राहु का प्रभाव खत्म होता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. 

सूत का उपाय
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ पर कच्चा सूत बांधा जाता है, उसमें से थोड़ा सा सूत घर लाकर अपने बेड पर बांधने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है और प्यार बढ़ता है. 

संतान प्राप्ति के लिए
वट सावित्री व्रत के दिन पूजा करने के बाद बरगद के पेड़ की मिट्टी को अपने और पति के माथे पर लगाने से संतान प्राप्ति में आ रही सभी परेशानियां दूर होती हैं.

शादीशुदा जीवन में खुशियों के लिए
वट सावित्री के दिन मंगलसूत्र में पति के हाथों से सिंदूर लगवाने से शादीशुदा जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और रिश्ते में प्यार बना रहता है. 

Disclaimer- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. ZEE MEDIA इनकी पुष्टि नहीं करता है.

 

 

 

 

Trending news