Advertisement
trendingPhotos/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1971455
photoDetails0hindi

Dev Uthani Ekadashi 2023 Upay: देव उठनी एकादशी पर धन से भर जाएगा भंडार, तुलसी माता को अर्पित करें ये शुभ चीजें

Dev Uthani Ekadashi 2023 Upay: हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं. इस दिन से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होती है. भगवान विष्णु को तुलसी अत्याधिक प्रिय है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन तुलसी पर कुछ चीजों को अर्पित करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. 

चुनरी

1/5
चुनरी

देव उठनी एकादशी पर तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ानी चाहिए, ऐसा करने से शादी-विवाह में आने वाली सभी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. 

 

लाल कलावा

2/5
लाल कलावा

देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल कलावा बांधने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. 

 

तुलसी दल

3/5
तुलसी दल

भगवान विष्णु को तुलसी अत्याधिक प्रिय है, देव उठनी एकादशी के दिन 11 तुलसी दल भगवान विष्णु को अर्पित करने से माता तुलसी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. 

कच्चा दूध

4/5
कच्चा दूध

देव उठनी एकादशी पर तुलसी माता को कच्चा दूध अर्पित करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. 

पीला धागा

5/5
पीला धागा

देव उठनी एकादशी पर तुलसी माता को 108 गांठ बांधकर पीला धागा अर्पित करें, इससे जीवन आने वाली सभी परेशानियां श्री हरि की कृपा से दूर होंगी.