Sawan Somwar 2023: अधिकमास के पहले सोमवार पर बन रहे ये खास योग, एक साथ मिलेगी भगवान विष्णु और भोलनाथ की कृपा
Advertisement

Sawan Somwar 2023: अधिकमास के पहले सोमवार पर बन रहे ये खास योग, एक साथ मिलेगी भगवान विष्णु और भोलनाथ की कृपा

Adhik Maas Sawan Somwar 2023: सावन का महीना भोलेनाथ को अत्याधिक प्रिय है, वहीं अधिकमास में भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्व माना जाता है. सावन और अधिकमास के शुभ संयोग में आप एक साथ भगवान विष्णु और भोलनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

Sawan Somwar 2023: अधिकमास के पहले सोमवार पर बन रहे ये खास योग, एक साथ मिलेगी भगवान विष्णु और भोलनाथ की कृपा

Adhik Maas Sawan Somwar 2023: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त इस महीने में सच्चे मन से भगवान शिव की अराधना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके साथ ही इस बार सावन में अधिकमास लग रहा है, जिसकी वजह से सावन दो महीनों तक चलेगा. सावन की शुरुआत 04 जुलाई से हुई है और 31 अगस्त को इसका समापन होगा. सावन में सोमवार व्रत का भी विशेष महत्व माना जाता है, कल यानी 24 जुलाई को सावन के तीसरे और अधिकमास के पहले सोमवार का व्रत रखा जाएगा. 

अधिकमास के सोमवार को बन रहे ये खास योग
अधिकमास के सोमवार के दिन रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग बन रहे हैं, जिसकी वजह से इस दिन का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा. ऐसी मान्यता है कि शिव योग भगवान भोलनाथ का रुद्राभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. वहीं रवि योग में अशुभ चीजों को भी शुभ कर देता है और सिद्ध योग में की गई पूजा से कई गुना ज्यादा लाभ मिलता है.

शिव योग का समय- 23 जुलाई दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 24 जुलाई दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक.
रवि योग का समय- 24 जुलाई सुबह 05 बजकर 38 मिनट से रात 10 बजकर 12 मिनट तक. 

रुद्राभिषेक का मुहूर्त
अधिकमास के पहले सोमवार पर सुबह के समय शिववास नंदी पर है, इसलिए दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक रुद्राभिषेक कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Sawan Somwar Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये काम, भगवान शिव की कृपा से बनेंगे सभी काज

अधिकमास में भगवान विष्णु की पूजा का महत्व
सावन का महीना भोलेनाथ को अत्याधिक प्रिय है, वहीं अधिकमास में भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्व माना जाता है. सावन और अधिकमास के शुभ संयोग में आप एक साथ भगवान विष्णु और भोलनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें

-अधिक मास के पहले सोमवार पर भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं. खीर माता लक्ष्मी को अत्याधिक प्रिय है, इसका भोग लगाने से भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी का भी आशार्वाद प्राप्त होगा. 

-भगवान विष्णु को तुलसी दल भी अत्याधिक प्रिय है. अधिकमास के पहले सोमवार पर विष्णु देव को तुलसी दल अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. 

Disclaimer- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. ZEE MEDIA इनकी पुष्टि नहीं करता है.

 

Trending news