Delhi Floods: दिल्ली में फिर से बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, इन जगहों पर खेतों में भरा पानी, किसान परेशान
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1792394

Delhi Floods: दिल्ली में फिर से बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, इन जगहों पर खेतों में भरा पानी, किसान परेशान

Delhi Flood Live News: दिल्ली यमुना नदी के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दिल्ली के कई इलाकों में किसानों की फसलों में यमुना नदी का पानी भर चुका है.

Delhi Floods: दिल्ली में फिर से बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, इन जगहों पर खेतों में भरा पानी, किसान परेशान

Delhi Flood News: दिल्ली यमुना नदी के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी दर्ज का जा रही है. आज  4 बजे यमुना का जलस्तर 206.31 मीटर दर्ज किया गया है. बता दें कि ओवरफ्लो हो रही हथिनी कुंड बैराज से बीती रात पनी छोड़ा गया है. इसी पानी के दिल्ली में पहुंचने से यमुना खतरे के निशान से ऊपर. इसी कड़ी में पल्ला, झंगोला, तिगीपुर, सुंगरपुर, जगतपुर, बुराड़ी और  वजीराबाद में यमुना खादर में किसानों की फसलों में यमुना नदी का पानी भर चुका है.

कल रात से हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने पर बढ़ा यमुना का जलस्तर 
दिल्ली में पिछले हफ्ते जब यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा. जिससे पहले पल्ला गांव समेत झंगोला, तिगीपुर, सुंगरपुर, हिरणकी व बुराड़ी, वजीराबाद इलाके में किसानों की भारी मात्रा में सब्जी और धान की फसले नष्ठ हो गई. यह सभी इलाके यमुना खादर में आते हैं और क्योंकि ज्यादातर यमुना खादर इलाके में किसान फसल उगाते हैं. अब यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान से पार जा चुका है.

ये भी पढ़ें: Kurukshetra Crime: थाने में हेड कांस्टेबल ने नाबालिग से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

इन इलाकों में इतना बढ़ा यमुना का जलस्तर
आपको बता दें हथिनी कुंड बैराज से कल लगातार यमुना नदी में जो पानी छोड़ा गया. वह अब दिल्ली में प्रवेश कर चुका है, जिसके चलते पल्ला गांव यमुना ठोकर का जलस्तर लेवल 211.100  है तो  झंगोला गांव का वाटर केवल 210.400, जगत पुर 207.400 तो वहीं पुराना लोहे का पुल के पास वाटर लेवल से 206.26 को पार कर खतरे के निशान को पार कर गया. इसी के चलते एक बार फिर से किसानों को बची हुई फसलों में पहुंच चुका है ओर किसानों की बची हुई फसल फिर बर्बाद होती हुई नजर आ रही है.

सुरक्षा के लिए यमुना किनारे पहुंची सुरक्षा एजेंसी
फिलहाल आपको बता दें दिल्ली में यमुना का जलस्तर ओवरफ्लो लगातार होता हुआ जा रहा है और तमाम सुरक्षा एजेंसियां यमुना किनारे सुरक्षा के लिए आगे से पहुंच चुकी हैं. एक बार फिर से मुनादी कर किसानों को खेतों से बाहर निकालने की कवायद की जा रही है.

Input: नसीम अहमद

Trending news