DBC Workers Strike: डेंगू, मलेरिया के बढ़ते खतरे के बीच डीबीसी कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
Advertisement

DBC Workers Strike: डेंगू, मलेरिया के बढ़ते खतरे के बीच डीबीसी कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Domestic Breeding Checkers Strike in Delhi: दिल्ली में जलभराव की वजह से अब डेंगू, मलेरिया,आई फ्लू जैसी जलजनित बीमारियां बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (DBC) कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. 

DBC Workers Strike: डेंगू, मलेरिया के बढ़ते खतरे के बीच डीबीसी कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Domestic Breeding Checkers Strike in Delhi: बाढ़ और बारिश से बेहाल राजधानी दिल्ली में लोगों के परेशानियां और बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. जलभराव की वजह से अब डेंगू, मलेरिया,आई फ्लू जैसी जलजनित बीमारियां बढ़ रही है, ऐसे में नगर निगम के 12 जोन में कार्यरत 3000 डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (DBC) कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला ले लिया है. कर्मचारियों का कहना है कि जब तक निगम प्रशासन इनकी मांगे नहीं मानेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी. 

ये भी पढ़ें- Delhi News: राहत शिविर बना बाढ़ पीड़ितों का आशियाना, कहा- सरकार कर रही हर संभव मदद

डीबीसी कर्मचारियों का कहना है कि डेढ़ साल पहले निगम के द्वारा एक आदेश जारी किया गया था, जिसमे सभी डीबीसी कर्मचारियों को एमटीएस पद देकर पक्का करने का आदेश था. उस आदेश को अभी तक लागू नहीं किया गया, जिससे नाराज डीबीसी कर्मचारियों ने आज से सभी 12 जोन के 3000 कर्मचारियों के साथ 31 जुलाई को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. ये फैसला डीबीसी कर्मचारियों ने मीटिंग के दौरान लिया. इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- Delhi News: बुराड़ी इलाके में फ्लड विभाग की लापरवाही बनी लोगों के लिए मुसीबत, सड़क पर फैली गंदगी

DBC कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ेंगी बीमारियां
बाढ़ के बाद दिल्ली में जलभराव और मच्छरों की वजह से हो रही बीमारियां काफी तेजी से फैल रही हैं, ऐसे में डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल से दिल्लीवासियों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ जाएंगी. राजधानी दिल्ली में पहले ही डेंगू, मलेरिया के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है, कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मच्छर जनित बीमारियों में इजाफा होगा. डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (DBC) बड़ी संख्या में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में जाकर घरों की जांच करते हैं, लेकिन हड़ताल पर जाने के बाद ये कार्य प्रभावित होगा और बीमारियां तेजी से फैलेंगी.  

Input-Jay Kumar

Trending news