Delhi News: यमुना में फिर डूबे 3 युवक, 1 की बची जान, 2 की तलाश जारी
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2335809

Delhi News: यमुना में फिर डूबे 3 युवक, 1 की बची जान, 2 की तलाश जारी

Delhi Yamuna River: फिलहाल यमुना में डूबने वाले युवकों के साथ-साथ लापरवाही अब यहां प्रशाशन की भी नजर आ रही है. प्रशासन की तरफ से यहां न ही पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है और न ही फ्लड विभाग की तरफ से कोई साइन बोर्ड लगाया गया है

 

Delhi News:   यमुना में फिर डूबे 3 युवक, 1 की बची जान, 2 की तलाश जारी

Yamuna Nagar News: अलीपुर थाना इलाके के झंगोला 7 नंबर घाट पर एक बार फिर 3 युवक डूबे गए, जिसमें से 1 युवक की जान बचा ली गई, लेकिन 2 युवक यमुना की गहराई में समा गए. यह तीनों युवक यमुना किनारे लगे फूलों की खेती में फूल तोड़ने के लिए आए थे, लेकिन गर्मी के कारण यमुना नदी में नहाने चले गए. दोनों ही युवक स्वरूप नगर के रहने वाले हैं. 

क्या है पूरा मामला
अलीपुर थाना इलाके के झंगोला 7 नंबर यमुना घाट पर 1 हफ्ते में 3 डूबने की बड़ी वारदात हो चुकी है. जिसमें 3 युवकों के शव को बरामद किया जा चुके हैं. रविवार फिर सुबह करीब 10 बजे यमुना नदी में 3 युवकों की डूबने की घटना सामने आई है, जिसमें से 1 रोहन नाम के युवक को तो नजदीकी मंदिर के पुजारी ने बचा लिया, लेकिन 2 युवक यमुना नदी में डूब गए. मृतक की पहचान 23 वर्षीय राजीव कुमार और करीब 17 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है. पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह फूल व्यापारी हैं. उन्होंने यमुना किनारे फूलों की खेती उगाई पर ली हुई है, जिसे तोड़ने के लिए राजीव , राकेश और रोहन यमुना किनारे पहुंचे थे, लेकिन गर्मी ज्यादा होने के चलती वह यमुना में नहाने के लिए चले गए. उनके साथ भी वही हुआ जो इससे पहले यमुना में डूबने वाले युवकों के साथ हुआ है. इन्हें भी यमुना की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाया और यमुना में डूब गए. डूबे हुए युवक स्वरूप नगर के रहने वाले हैं. काफी दिनों से यमुना किनारे फूलों की खेती कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने AAP पर कसा तंज, CM को नहीं भूलनी चाहिए अपनी ड्यूटी

फिलहाल यमुना में डूबने वाले युवकों के साथ-साथ लापरवाही अब यहां प्रशाशन की भी नजर आ रही है. प्रशासन की तरफ से यहां न ही पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है और न ही फ्लड विभाग की तरफ से कोई साइन बोर्ड लगाया गया ह. साथ ही न ही रेवेन्यू डिपार्टमेंट इस पर कोई संज्ञान ले रहा है. जिसके चलते आए दिन यमुना में डूबने के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. पिछले एक सप्ताह में 5 युवकों की डूबने की खबर पुलिस को मिल चुकी है. रविवार को 2 युवक यमुना में डुबे, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन बोर्ट क्लब के गोताखोर व NDRF की टीम द्वारा लगातार जारी है. अलीपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहा है

इनपुट- नसीम अहमद

Trending news