CWG 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गाड़े लट्ठ, 42 उतरे मैदान में 29 मेडल लेकर आए
Advertisement

CWG 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गाड़े लट्ठ, 42 उतरे मैदान में 29 मेडल लेकर आए

कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के कुल 42 खिलाड़ी शामिल हुए थे, जिसमें व्यक्तिगत स्पर्धा और टीम इवेंट में 29 खिलाड़ियों ने पदक जीत कर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया. 

CWG 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गाड़े लट्ठ, 42 उतरे मैदान में 29 मेडल लेकर आए

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 61 मेडल जीते, तो वहीं इस पूरे आयोजन में हरियाणा के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा. देश के 61 पदक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीत कर देशभर में हरियाणा का नाम उंचाकर दिया. 

42 खिलाड़ी हुए थे शामिल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के 42 खिलाड़ी शामिल हुए थे, इन खिलाड़ियों ने कुल 20 पदक अपने नाम किए, जो देश के कुल पदक का 32.7% है. इसके साथ ही खिलाड़ियों ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया कि आखिर क्यों हरियाणा को खेल और खिलाड़ियों की धरती कहा जाता है.    

29 खिलाड़ियों को मिला पदक 
प्रदेश के 29 खिलाड़ियों ने पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया, इसमें17 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा और 12 खिलाड़ियों ने टीम इवेंट में पदक जीता, 9 खिलाड़ी महिला हॉकी टीम, 2 पुरुष हॉकी और 1 खिलाड़ी क्रिकेट टीम के पदक के विजेता रहे. 

हरियाणा के इन 9 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड
नाहरी के पहलवान रवि दहिया, माडल टाउन के पहलवान बजरंग पूनिया, रोहतक की पहलवान साक्षी मलिक, झज्जर के पहलवान दीपक पूनिया, सोनीपत के खरखौदा की पहलवान विनेश फौगाट, सोनीपत के पुगथला के पहलवान नवीन, भिवानी की मुक्केबाज नीतू घनघस, लाठ के पावर लिफ्टर सुधीर और रोहतक के मुक्केबाज अमित पंघाल ने 
गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 

सिल्वर मेडल विजेता
जींद की पहलवान अंशु मलिक, झज्जर के मुक्केबाज सागर के, रोहतक की शेफाली (क्रिकेट टीम),  सोनीपत के अभिषेक और करनाल के सुरेंद्र (हॉकी टीम) ने सिल्वर मेडल जीता. 

ब्रॉन्ज मेडल विजेता
भिवानी के पहलवान मोहित ग्रेवाल, भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन, सोनीपत की पहलवान पूजा गहलावत, रोहतक की पहलवान पूजा सिहाग, रोहतक के पहलवान दीपक नेहरा और महेंद्रगढ़ के एथलीट संदीप कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. 

हरियाणा की पिछले तीन राष्ट्रमंडल खेलों में स्थिति

साल      गोल्ड     सिल्वर     ब्रॉन्ज      कुल

2022        9            4          7           20   

2018         9           6         7            22       

2014         5            9         5            19

 

 

Trending news