Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान की लाइव लैंडिंग दिखाने के लिए आज शाम हरियाणा में खुलेंगे स्कूल
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1837259

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान की लाइव लैंडिंग दिखाने के लिए आज शाम हरियाणा में खुलेंगे स्कूल

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का हरियाणा के स्कूलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा, इसके लिए आज शाम 5 से 6 बजे तक सभी स्कूलों को खोला जाएगा.  

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान की लाइव लैंडिंग दिखाने के लिए आज शाम हरियाणा में खुलेंगे स्कूल

Chandrayaan 3 Landing: हरियाणा शिक्षा विभाग ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर बड़ा फैसला लिया है, राज्य में आज चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का स्कूलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसके लिए शाम को एक घंटे के लिए स्कूल खोले जाएंगे. हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है, जिसके लिए आज शाम 5 बजे से 6 बजे तक स्कूल खुलेंगे. 

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग को हरियाणा के स्कूलों के बच्चे लाइव देखेंगे. इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुधवार शाम को 5 से 6 बजे तक स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं. साथ ही यह भी कहा है कि शाम के समय जहां संभव हो वहां पर शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए एक घंटे की सभा आयोजित की जाए. वहीं, जहां संभव नहीं होगा उन स्कूलों में अगले दिन सुबह सॉफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया का प्रसारण होगा.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 LIVE updates: इतिहास रचने से महज कुछ घंटे दूर मिशन चंद्रयान-3, सफलता के लिए देशभर में पूजा-अर्चना

निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का स्कूलों में 5 बजकर 20 मिनट से सीधा प्रसारण किया जाएगा. चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी का भी राष्ट्र के नाम संबोधन होगा. 

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने स्कूलों में लाइव प्रसारण के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं, शाम को एक घंटे के लिए स्कूल खुलेंगे. आदेश के अनुसार, आज शाम 5 से 6 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं. कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों की है, जिसकी वजह से आज हमें इतनी बड़ी सफलता मिलने जा रही है. पूरी दुनिया का ध्यान आज भारत के इस मिशन की ओर है. हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे भी इस उपलब्धि को देखें. मौजूदा समय में भारत एक उभरती हुई शक्ति है और तमाम बच्चों के मन मे भी यह भाव जागना चाहिए. व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि सब कुछ आत्मविश्वास पर निर्भर करता है और हम जरूर इस उपलब्धि को हासिल करेंगे. इस मौके पर प्रदेश के तमाम स्कूल शाम 5 से लेकर 6 बजे तक खुले रहेंगे ताकि वह चंद्रयान की लैंडिंग को अपनी आंखों से देख सकें. प्रदेश के तमाम स्कूलों में इसको लेकर व्यवस्था की गई है.

Input- Kulwant Singh

 

Trending news