Chanakya Niti: ये 5 बातें हैं किसी भी व्यक्ति की सफलता का राज, भूलकर भी इन्हें न करें नजरअंदाज
Advertisement

Chanakya Niti: ये 5 बातें हैं किसी भी व्यक्ति की सफलता का राज, भूलकर भी इन्हें न करें नजरअंदाज

आचार्य चाणक्य के अनुसार सही समय, अच्छा दोस्त, अच्छी जगह, पैसे और खुद की शक्तियां किसी भी व्यक्ति की सफलता के लिए जरूरी हैं. 

 

Chanakya Niti: ये 5 बातें हैं किसी भी व्यक्ति की सफलता का राज, भूलकर भी इन्हें न करें नजरअंदाज

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य विद्वान होने के साथ ही महान शिक्षक भी थे, उनके द्वारा बताई गई नीतियों को अपनाकर जीवन में सफलता पाई जा सकती है. आचार्य चाणक्य ने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी. चाणक्य नीति में पैसा, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, समाज और जीवन में सफलता, सुख और दुख से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है. अगर कोई भी व्यक्ति इन बातों को अपने जीवन में अपना ले, तो वह सफतला के नए मुकाम हासिल कर सकता है.

कः कालः कानि मित्राणि को देशः को व्ययागमोः।
कस्याहं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुहुः॥

आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से उन 5 चीजों के बारे में बताया है, जो किसी भी व्यक्ति के सफल होने के लिए जरूरी हैं. चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति को हमेशा किसी भी काम को करने के लिए सही वक्त का होना जरूरी है. साथ ही अच्छा दोस्त, अच्छी जगह, पैसे और खुद की शक्तियां भी किसी व्यक्ति की सफलता के लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं. 

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: शादी कर संतान पैदा करना क्यों है जरूरी, जान लें जीवन से जुड़ी ये अहम बात

 

1. समय
आचार्य चाणक्य के अनुसार हर इंसान को समय की कद्र करनी चाहिए. कोई भी काम अगर सही समय पर किया जाए तो उसका रिजल्ट भी बेहतर होगा. 

2. मित्र
किसी भी व्यक्ति की सफलता में उसके मित्रों का विशेष योगदान होता है. व्यक्ति को सच्चे मित्र की पहचान करनी चाहिए. साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए की ऐसे कितने मित्र उसके साथ हैं. 

3. स्थान
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए की वो किस स्थान पर है. किसी भी व्यक्ति को हमेशा ऐसी जगह पर रहना चाहिए जहां रोजगार के अवसर मौजूद हों. 

4. इनकम
किसी भी व्यक्ति को जीवन चलाने के लिए पैसों की जरूरत होती है. उसे हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसकी इनकम कितनी है और उसके खर्च कितने हैं. उसे पैसे कमाने और उन्हें सेव करने पर भी ध्यान देना चाहिए. 

5. खुद की शक्तियां
किसी की व्यक्ति की सफलता में उसकी खुद की मेहनत का सबसे ज्यादा योगदान होता है, इसलिए उसे हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए की वो कौन है और उसकी शक्तियां क्या हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE MEDIA इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

 

 

 

Trending news