Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार गंदगी में पड़ी इन चीजों से चमक सकती है आपकी किस्मत
Advertisement

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार गंदगी में पड़ी इन चीजों से चमक सकती है आपकी किस्मत

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में उन चीजों के बारे में बताया है, जिनका मोल गंदगी में पड़े रहने के बाद भी कभी कम नहीं होता है. 

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार गंदगी में पड़ी इन चीजों से चमक सकती है आपकी किस्मत

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य विद्वान होने के साथ ही महान शिक्षक भी थे, उनके द्वारा बताई गई नीतियों को अपनाकर जीवन में सफलता पाई जा सकती है. आचार्य चाणक्य ने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी. चाणक्य नीति में पैसा, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, समाज और जीवन में सफलता से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है. अगर कोई भी व्यक्ति इन बातों को अपने जीवन में अपना ले, तो वह सफतला के नए मुकाम हासिल कर सकता है.

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्री की सबसे बड़ी ताकत होती है ये चीज

 

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में उन चीजों के बारे में बताया है, जिनका मोल गंदगी में पड़े रहने के बाद भी कभी कम नहीं होता है. 

इन चीजों का मोल कभी नहीं होता कम

कीमती वस्तुएं
आचार्य चाणक्य के अनुसार कीमती चीजें अगर किसी गंदगी में भी पड़ी हों तो उन्हें उठानें में संकोच नहीं करना चाहिए. जैसे- सोना, हीरा, चांदी आदि. आचार्य चाणक्य के अनुसार इन चीजों को गंदगी में छोड़ने से उनका अपमान होता है.

गुणी कन्या
आचार्य चाणक्य के अनुसार एक गुणी कन्या अनमोल होती है, उसके कुल को देखकर कभी भी उसे अस्वीकार नहीं करना चाहिए. ऐसी लड़की आपके घर को स्वर्ग बना देती है. 

अच्छा दोस्त
आचार्य चाणक्य के अनुसार एक अच्छे दोस्त को कभी भी उसकी परेशानियों की वजह से नहीं छोड़ना चाहिए. किसी भी स्थिति में उसका मोल कम नहीं होता है. अच्छे दोस्त की सदैव मदद करते हुए उसके साथ रहने का प्रयास करना चाहिए.

सांप से भी खतरनाक माने जाते हैं ये व्यक्ति

बुरा व्यक्ति और सांप
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपको कभी बुरे व्यक्ति और सांप में से किसी एक को चुनना को तो सदैव सांप को चुने. सांप केवल तब घायक हो सकता है जब कोई उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करे. परंतु एक बुरा व्यक्ति सदैव घातक होता है, इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा बचकर रहना चाहिए.

 

Trending news