Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पल भर में मौत की वजह बन सकती हैं ये 5 चीजें, हमेशा रहें सावधान
Advertisement

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पल भर में मौत की वजह बन सकती हैं ये 5 चीजें, हमेशा रहें सावधान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में उन 5 चीजों के बारे में बताया है, जो आपको पल भर में मौत दे सकती हैं. इनसे हमेशा सावधान रहना चाहिए.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पल भर में मौत की वजह बन सकती हैं ये 5 चीजें, हमेशा रहें सावधान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य विद्वान होने के साथ ही महान शिक्षक भी थे, उनके द्वारा बताई गई नीतियों को अपनाकर जीवन में सफलता पाई जा सकती है. आचार्य चाणक्य ने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी. चाणक्य नीति में पैसा, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, समाज और जीवन में सफलता से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है. अगर कोई भी व्यक्ति इन बातों को अपने जीवन में अपना ले, तो वह सफतला के नए मुकाम हासिल कर सकता है.

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में उन चीजों के बारे में बताया है,जो किसी भी व्यक्ति को पल भर में मौत के मुंह में पहुंचा सकती हैं. चाणक्य के अनुसार आग, पानी, सांप, मूर्ख व्यक्ति और राज परिवार से कभी भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए. ये आपकी मौत की वजह बन सकती हैं. 

1. आग
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी आग से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, क्योंकि आग से खेलना उसके लिए घातक सिद्ध हो सकता है. आग किसी भी व्यक्ति या वस्तु को पल भर में जलाकर राख कर सकती है.

2. पानी
पानी को जीवन के लिए काफी अमूल्य माना जाता है, बिना जल के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती. लेकिन कई बार ये पानी जानलेवा भी हो सकता है. अगर आपको तैरना नहीं आता है, तो नदी और तालाब से बचकर रहें, ऐसी जगहों पर पानी पल भर में मौत की वजह बन सकता है.

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार गंदगी में पड़ी इन चीजों से चमक सकती है आपकी किस्मत

 

3. सांप
आचार्य चाणक्य के अनुसार सांप काफी जहराली होता है, उसके काटने से व्यक्ति की मौत तक हो सकती है. इसलिए हमेशा सांप से बचकर रहना चाहिए. 

4. मूर्ख व्यक्ति 
आचार्य चाणक्य के अनुसार मूर्ख व्यक्तियों के पास रहना भी काफी नुकसानदायक होता है, ऐसे लोग कभी भी अपने फायदे के लिए आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए ऐसे व्यक्तियों से दूर रहने में ही भलाई है. 

5. राज परिवार
आचार्य चाणक्य के अनुसार राज परिवार के पास काफी शक्तियां होती हैं, अगर आप एक सामान्य व्यक्ति हैं तो आपको राज परिवार से कभी भी विवाद नहीं करना चाहिए.वो पल भर में ही आपके पूरे परिवार को समाप्त कर सकते हैं.

 

Trending news