राहुल गांधी फिर से बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड कांग्रेस ने प्रस्ताव किया पारित
Advertisement

राहुल गांधी फिर से बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड कांग्रेस ने प्रस्ताव किया पारित

झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में मंगलवार को झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त डेलीगेट्स का सम्मेलन आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता अपने 2 दिनों के झारखंड दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने की.

राहुल गांधी फिर से बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड कांग्रेस ने प्रस्ताव किया पारित

रांचीः Jharkhand Politics: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहती है. इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट्स की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया, वहीं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और एआईसीसी मेम्बर की नियुक्ति के लिए वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया. 

अविनाश पांडे ने की अध्यक्षता
झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में मंगलवार को झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त डेलीगेट्स का सम्मेलन आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता अपने 2 दिनों के झारखंड दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने की. इस सम्मेलन में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ने का प्रस्ताव पारित किया.  इसके बाद सर्वसम्मति से राहुल गांधी को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया. 

राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा करेंगे कार्य
प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक में एक अन्य प्रस्ताव पर भी मुहर लगाते हुए वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और एआईसीसी मेम्बर की नियुक्ति के लिए वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया.  प्रस्ताव और सम्मेलन की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा की पूर्ण यात्रा आगे कैसे चलेगी इस बारे में जानकारी दी गई. वहीं हर एक प्रदेश प्रतिनिधि ने प्रण लिया कि उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही इन कार्यों के प्रति होगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे यह सर्वसम्मति से फैसला हुआ, राहुल गांधी को हम सर्वमान्य नेता के तौर पर देखते हैं और वह अध्यक्ष के लिए तैयार हो और इस फैसले से पार्टी को एक मजबूती मिलेगी. वहीं कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ही अध्यक्ष पद के लिए चुने जाएं इसके अलावा कोई और नेता झारखंड कांग्रेस को स्वीकार नहीं होगा. 

 

Trending news