MS DHONI: महेंद्र सिंह धोनी के घर पर शान से फहरा तिरंगा, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1826492

MS DHONI: महेंद्र सिंह धोनी के घर पर शान से फहरा तिरंगा, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

MS Dhoni Ranchi Residence: पूरे देश में आज बड़े ही धुमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. हर तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर रांची का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है.

MS DHONI: महेंद्र सिंह धोनी के घर पर शान से फहरा तिरंगा, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

रांची: MS Dhoni Ranchi Residence: पूरे देश में आज बड़े ही धुमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. हर तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर रांची का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो पूर्व भारतीय कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित घर का है. महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित घर पर भी स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धुमधाम से मनाया गया. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में ये साफ देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित घर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बड़े ही शान से फहर रहा है.

बहरहाल, सोशल मीडिया पर धोनी के घर तिरंगा फहराते हुए फोटो खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट्स करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि धोनी दिनों क्रिकेट मैदान से दुर रांची में समय बिता रहे हैं. हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें रांची का रास्ता भटकने के बाद वो राहगीरों से रांची वापस जाने का रास्ता पूछ रहे थे.

इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना और अनिल कुंबले समेत कई खिलाड़ियों ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी के रांची स्थित घर पर लगे तिरंगे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. बता दें है कि आईपीएल 2023 के बाद से ही महेन्द्र सिंह धोनी अपने घरेलू शहर रांची में अपना समय बिता रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का अपने खिताब नाम किया था.

 ये भी पढ़ें- Bihar Crime: 25 दिन पहले बना था पिता, फिर इस वजह से चचेरे भाई ने पीट-पीटकर ले ली जान

Trending news