झारखंड में भाजपा ने यूपीए सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली, सीएम के खिलाफ लगे नारे
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1456215

झारखंड में भाजपा ने यूपीए सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली, सीएम के खिलाफ लगे नारे

झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ भाजपा की जिला स्तरीय आक्रोश रैली निकाली गई. कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान हेमंत की सरकार पर जमकर आक्रोश निकाला. कार्यकर्ताओं ने विरोध में 'हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ' के जमकर नारे लगाए. 

झारखंड में भाजपा ने यूपीए सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली, सीएम के खिलाफ लगे नारे

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ भाजपा की जिला स्तरीय आक्रोश रैली निकाली गई. रैली में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आक्रोश रैली में कार्यकर्ताओं ने 'हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ' के नारे लगाए.

कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश
बता दें कि बुधवार को झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ भाजपा की जिला स्तरीय आक्रोश रैली निकाली गई. कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान हेमंत की सरकार पर जमकर आक्रोश निकाला. कार्यकर्ताओं ने विरोध में 'हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ' के जमकर नारे लगाए. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के विधायक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर कुमार बाउरी शामिल है. साथ ही प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन ,पूर्व विधायक वेणी गुप्ता,पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन,प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक समेत स्थानीय नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. आक्रोश रैली रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू हुआ और शहर के सिदो कान्हू मुर्मु पार्क में जाकर समाप्त हुआ.

रैली में इन मुद्दों पर लगे नारे
भाजपा की जिला स्तरीय आक्रोश रैली में देखते ही देखते सभा में तब्दील हो गई. इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया गया. झारखंड में मौजूदा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकालने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के शासन में राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और खदानों व खनिजों की लूट चरम पर पहुंच गई है. भाजपा की रैली 21 नवंबर को शुरू हुई थी और 25 नवंबर को खत्म होगी. 

इनपुट - सोहन प्रमाणिक

ये भी पढ़िए- नीतीश कुमार बीजेपी की खिलाफत का कर रहे दिखावा, मारेंगे पलटी: प्रशांत किशोर

Trending news