Happy birthday MS Dhoni: 'रांची के राजकुमार' के जन्मदिन पर दुल्हन बना शहर, चौक चौराहों पर फैंस काट रहे हैं केक
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1769629

Happy birthday MS Dhoni: 'रांची के राजकुमार' के जन्मदिन पर दुल्हन बना शहर, चौक चौराहों पर फैंस काट रहे हैं केक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है. माही आज 42 साल के हो गए हैं, जिसे लेकर देश दुनिया के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.

Happy birthday MS Dhoni: 'रांची के राजकुमार' के जन्मदिन पर दुल्हन बना शहर, चौक चौराहों पर फैंस काट रहे हैं केक

Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है. माही आज 42 साल के हो गए हैं, जिसे लेकर देश दुनिया के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री मिथिलेश ठाकुर कई राजनीतिक और सामाजिक के साथ-साथ आम लोग भी लगातार धोनी को बधाई दे रहे हैं.

रांची में मनाया जा रहा है जश्न

वहीं, धोनी के होमटाउन रांची में भी जन्मदिन को लेकर जश्न मनाया जा रहा है. शहर के चौक चौराहों पर उनके फैंस उनके नाम की केक काट रहे हैं और उन्हें विश कर रहे हैं. काफी संख्या में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उनके घर के पास जमा होकर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआएं मांग रहे हैं. फैंस उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं.

 

धोनी के क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हरियाणा पानीपत से चलकर पति पत्नी महेंद्र सिंह धोनी के शहर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने धोनी के घर के पास ही होटल में कमरा बुक किया ताकि महेंद्र सिंह धोनी से मिला जा सके. कल देर शाम इनकी ख्वाहिश भी पूरी हो गई जब धोनी ने इन्हें अपने घर के अंदर बुलाया और कुछ देर की मुलाकात हुई. हरियाणा से आए क्रिकेट प्रशंसक ने धोनी के लिए एक खूबसूरत गिफ्ट भी लेकर आए थे, जिसे उन्होंने माही को दिया. उनके जन्मदिन पर धोनी के घर के बाहर सैकड़ों प्रशंसकों की भीड़ लगी है, जो धोनी की एक झलक पाने को बेताब है.

साथियों खिलाड़ियों ने भी दी बधाई 

माही के जन्मदिन पर उनके साथी खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी है. सुरेश रैना, ऋषभ पन्त और सहवाग जैसे कई स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है. पंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो केक कट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Trending news