Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की तबीयत खराब, राजगीर महोत्सव का नहीं करेंगे उद्घाटन
Advertisement

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की तबीयत खराब, राजगीर महोत्सव का नहीं करेंगे उद्घाटन

Rajgir Mahotsav 2023: 30 नवंबर को तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज होगा. तबीयत खराब होने की वजह से सीएम नीतीश कुमार कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे.

सीएम नीतीश कुमार (File Photo)

Rajgir Mahotsav 2023: बिहार सीएम नीतीश कुमार नालंदा के राजगीर में होने वाले महोत्सव (Rajgir Mahotsav 2023) का उद्घाटन नहीं कर पाएंगे. इसके पीछे की वजह बताया जा रहा है कि सीएम की तबीयत ठीक नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह मंत्री विजय कुमार राजगीर महोत्सव का उद्घाटन (Rajgir Mahotsav 2023) करेंगे.

नालंदा जिला प्रशासन करवाता है आयोजन
दरअसल, पर्यटन विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा की तरफ से राजगीर महोत्सव (Rajgir Mahotsav 2023) का आयोजन 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में किया जा रहा है. महोत्सव (Rajgir Mahotsav 2023) के अवसर पर 7 दिवसीय ग्राम श्रीमेला का आयोजन भी किया जायेगा. इस अवसर पर महिला महोत्सव, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला, विभिन्न खेल प्रतियोगिता, दंगल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, विभिन्न विभागों के स्टॉल, विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा.

​ये भी पढ़ें:BSF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे उद्घाटन
इस कार्यक्रम (Rajgir Mahotsav 2023) का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होना था, लेकिन सीएम नीतीश कुमार का तबीयत खराब होने के कारण अब इस राजगीर महोत्सव (Rajgir Mahotsav 2023) का उद्घाटन प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे. इस बार जावेद अली, विशाल भारद्वाज, ऐश्वर्य निगम के सुरो से राजगीर की वादियां गूंजेगी.

ये भी पढ़ें:कांग्रेस विधायक को BJP का खुला ऑफर, कहा- 'पार्टी में आइए टिकट की गारंटी देता हूं'

महोत्सव का इस तरह होगा आगाज
बता दें कि राजगीर महोत्सव (Rajgir Mahotsav 2023) की शुरुआत के दिन 30 नवंबर 2023 दिन गुरुवार की शाम सर्वे धर्म सम्भाव मंगलाचरण से होगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में (Rajgir Mahotsav 2023) मगध कला सांस्कृतिक केंद्र की तरफ से भागीरथ की गंगा नृत्य नाटिका, ऐश्वर्य निगम, दीपाली सहाय का सिंसिंग कार्यक्रम होगा. वहीं, इस महोत्सव (Rajgir Mahotsav 2023) के दौरान ग्राम श्रीमेला का आयोजन 6 दिसंबर, 2023 तक होगा.

रिपोर्ट: ऋषिकेश 

Trending news