Bharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू होने के बाद कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका, अब इस नेता ने पार्टी को कहा अलविदा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2061169

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू होने के बाद कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका, अब इस नेता ने पार्टी को कहा अलविदा

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व जिला अध्यक्ष सह वर्तमान में प्रदेश सचिव अरविन्द तूफानी ने अपने समर्थकों के साथ आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. 

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू होने के बाद कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका, अब इस नेता ने पार्टी को कहा अलविदा

गढ़वाः Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और लोकसभा चुनाव की भागदौड़ के बीच कांग्रेस 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर की राजधानी इंफाल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू की है. यह 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इंफाल के निकट थोबल से शुरू हुई और इस यात्रा का अंत मार्च में मुंबई में होगा.  

मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा पार्टी का साथ 
वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी की जब से भारत जोड़ों न्याय यात्रा मणिपुर से निकली है तब से कांग्रेस पार्टी में पतझड़ का मौसम आ गया है. महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे मिलिंद देवड़ा ने बीते दिन (14 जनवरी) को पार्टी छोड़ी को वहीं गढ़वा में भी इसका असर देखने को मिला. 

अब अरविंद ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा 
कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व जिला अध्यक्ष सह वर्तमान में प्रदेश सचिव अरविन्द तूफानी ने अपने समर्थकों के साथ आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने पार्टी पर अनुसूचित जाति को उपेक्षित करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री घोटाला घपला कर रहे है और जब ईडी उनको बुला रही है तो नहीं जा रहे है. एक शीर्ष पद पर रह कर मुख्यमंत्री यदि ऐसा करेंगे तो राज्य का क्या हाल होगा आप समझ सकते है.

8 फरवरी को धनबाद में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'
वहीं राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' देश की कोयला राजधानी धनबाद में 8 फरवरी को प्रवेश करेगी. इस दौरान राहुल गांधी धनबाद में न सिर्फ रोड शो करेंगे, बल्कि उनका रात्रि विश्राम भी धनबाद में ही होगा. उक्त जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह ने आज धनबाद परिसदन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी.

इनपुट-  आशीष प्रकाश राजा

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: मोतिहारी में तीन दिनों में तीन वारदात, कल सवा करोड़ के आभूषण चोरी, आज करीब 8 लाख रुपये की लूट

Trending news