Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2224910
photoDetails0hindi

Rajgir Famous Places: गर्मी की छुट्टी में बनाएं राजगीर घूमने का प्लान, विदेश से भी आते हैं लोग

Rajgir Famous Places:  इतिहास के पन्नों में बिहार के राजगीर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है. राजगीर शहर विश्वभर के जैन धर्म के अनुयायियों के लिए प्रमुख धार्मिक स्थल है. इसके अलावा, राजगीर को उसके पर्यटन क्षेत्रों के लिए भी जाना जाता है.

1/6

राजगीर में स्थित विश्व शांति स्तूप को जापानी स्तूप भी कहा जाता है. सफेद रंग का यह विशाल स्तूप पहाड़ पर स्थित है. इस स्तूप के अंदर एक छोटा जापानी बौद्ध मंदिर है.

2/6

राजगीर क्षेत्र 5 पहाड़ियों विपुलगिरि, उदयगिरि, रत्नागिरी, स्वर्णगिरि और वैभारगिरि से घिरा हुआ है. इन पहाड़ियों की वजह से राजगीर पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है. इसका जिक्र महाभारत और रामायण में भी है.

3/6

बिहार में घूमने के लिए राजगीर सबसे खूबसूरत जगह है.  राजगीर पर्यटन स्थल, राजगीर भगवान बुद्ध और भगवान महावीर के प्रमुख तीर्थ स्थल के लिए प्रसिद्ध है.

4/6

राजगीर में बना ग्लास ब्रिज काफी खूबसूरत और कमाल का है. इस ब्रिज को पर्यटन के लिए बनाया गया है. इस ग्लास ब्रिज को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

5/6

राजगीर का वाइल्डलाइफ सफारी टूरिस्ट को अपनी ओर खींच लाता है. राजगीर आए सभी टूरिस्टों को एक बार इस जगह पर जरूर घूमना चाहिए.

6/6

बिहार के सबसे खास पर्यटन स्थल राजगीर में आप रोपवे में बैठकर नजारा ले सकते हैं. इस रोपवे के जरिए आप पहाड़ों पर बने विश्व प्रसिद्ध शांति स्तूप तक जा सकते हैं.