Christmas 2022 Wishes: दोस्तों के संग बिखेरें क्रिसमस की खुशियां, इन स्पेशल मैसेज से विश करें Merry Christmas
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1500428

Christmas 2022 Wishes: दोस्तों के संग बिखेरें क्रिसमस की खुशियां, इन स्पेशल मैसेज से विश करें Merry Christmas

Merry Christmas 2022 Wishes in Hindi: क्रिसमस प्यार है, क्रिसमस खुशी है, क्रिसमस उत्साह है, क्रिसमस नया उमंग है, आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Christmas 2022 Wishes: दोस्तों के संग बिखेरें क्रिसमस की खुशियां, इन स्पेशल मैसेज से विश करें Merry Christmas

Merry Christmas 2022 Wishes in Hindi: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है. इस दिन क्रिसमस डे के साथ - साथ ईसाई धर्म के लोग प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में भी मनाते है. क्रिसमस से कुछ दिन पहले से ही लोग क्रिसमस की तैयारियों में जुट जाते हैं. इस दिन घर और चर्च में क्रिसमस ट्री सजाए जाते हैं. क्रिसमस पर गिरिजाघरों की रौनक खास होती है.  इस दिन यीशु के जन्म की खुशी में लोग घर और चर्च में प्रार्थना करते हैं. एक दूसरे को तोहफे और मिठाइयां खिलाते हैं. चर्च और घरों को क्रिसमस ट्री और लाइटों से सजाते हैं. क्रिसमस डे के मौके पर अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों और प्रियजनों को आकर्षक शुभकामना संदेश भेजते है. आप भी क्रिसमस की बधाई देने के लिए नीचे दिए गए खूबसूरत शुभकामना संदेशों को अपने प्रियजनों को भेज सकते है. 

1. खुशियां ही खुशियां हो चारों ओर,
गम का अंधेरा हो कोसों दूर,
आपके परिवार को मिले खुशियां भरपूर,
क्रिसमस पर बरसे नूर...
'हैप्पी क्रिसमस 2022' 

2. सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार,
आने वाला हर दिन लाये आपके जीवन में खुशियों का त्यौहार,
इस आशा के साथ आओ भूल के सारे गम,
चलो क्रिसमस को हम सब करें Welcome 

3. देवदूत बनकर कोई आएगा,
सारी आशाएं तुम्हारी पूरी करके जाएगा,
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
उपहार में बहुत सारी खुशियां तुमको दे जायेगा।
हैप्पी क्रिसमस 

4. आपकी आँखों में सजे हो जो भी सपने,
दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं,
इस क्रिसमस के मौके पर सच हो जाये सारे,
क्रिसमस पर आपके लिए है हमारी यही शुभकानाएं।
हैप्पी क्रिसमस 

5. क्रिसमस प्यार है, क्रिसमस खुशी है,
क्रिसमस उत्साह है, क्रिसमस नया उमंग है,
आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

6. इस बार क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार,
खुशियों का साथ अपनों का प्यार।
खूब अच्छा हो आपका आने वाला साल,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्यौहार।
मैरी क्रिसमस! 

7. प्रभु यीशु का पवित्र त्यौहार, क्रिसमस मनाएं आप हर बार
प्रभु यीशु सदा आपके साथ हैं, अपने बन्दों के सिर पर हमेशा उनका हाथ है
आप सभी को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं !! 

8. फ़रिश्ता बनके कोई आएगा,
सारी उम्मीदें तुम्हारी, पूरी करके जाएगा,
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
गिफ्ट खुशियों के दे जाएगा!
क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं!! 

9. जिंगल बेल्स जिंगल बेल्स गाते सैंटा आए
और आपके जीवन में खुशियों को भर जाएं 

10. दिसंबर लाया क्रिसमस की बहार
मुबारक हो क्रिसमस का त्योहार

यह भी पढ़ें- Merry Christmas 2022: क्यों लटकाए जाते हैं क्रिसमस पर मोजे? जानें दिलचस्प किस्सा

Trending news