Gandhi Jayanti 2022 Wishes: 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम....' गांधी जयंती पर इन संदेशों से दें बधाई, राष्ट्रपिता को करें याद
Advertisement

Gandhi Jayanti 2022 Wishes: 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम....' गांधी जयंती पर इन संदेशों से दें बधाई, राष्ट्रपिता को करें याद

Gandhi Jayanti 2022 Wishes: देश दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कौन नहीं जानता है. बापू न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि समाज सुधारक भी थे.

Gandhi Jayanti 2022 Wishes: 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम....' गांधी जयंती पर इन संदेशों से दें बधाई, राष्ट्रपिता को करें याद

पटनाः Gandhi Jayanti 2022 Wishes: देश दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कौन नहीं जानता है. बापू न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि समाज सुधारक भी थे. महात्मा गांधी, यह एक ऐसा नाम है जिसे भारत के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज किया जा चुका है. गांधी जी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. हर साल की तरह इस साल भी गांधी जयंती 2 अक्टूबर को बापू के जन्मदिन के मौके पर मनाई जा रही है. गांधी जयंती के मौके पर अपने करीबियों, प्रियजनों और दोस्तों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते है.  

1. रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

2. सिर्फ एक सत्य, एक अहिंसा
दो हैं जिनके हथियार
उन हथियारों से ही तो
कर दिया हिंदुस्तान आजाद
ऐसे अमर आत्मा को करो मिलके सलाम
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

3.शक्ति दो प्रकार की होती है।
एक दंड के डर से उत्पन्न होती है और दूसरी प्यार से।
प्यार की शक्ति हमेशा हजार गुना ज्यादा प्रभावी होती है।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

4. देश के लिए किए कई त्याग जिसने
देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने
पहन काठ की चप्पल आया एक महात्मा
जो बन गया इस भारत की आत्मा।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

5. बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई
दागी न तोप ना कोई बंदूक चलाई।
दुश्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई
वाह रे फकीर तुमने कैसी करामात दिखाई।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

6.  सत्य अहिंसा का था वो पुजारी,
कभी ना जिसने हिम्मत हारी,
सांस लेने की दी हमें आजादी,
जनजन है उनका आभारी।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

7.  दीया जलाना है तो,
अंधेरों में जलाईये है,
उजालों में क्या रखा है,
अपने मन को दयालु बनाईये,
क्रूरता में क्या रखा है..!
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

8. आंख पे ऐनक, हाथ में लाठी,
बापू चलते सीना ताने शान से,
दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग-ढाल के,
साबरमती के संत मेरे बापू हैं कमाल के।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

9. ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, साब को सन्मति दे भगवान
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़े- Mahatma Gandhi Jayanti Thoughts: महात्मा गांधी के ये अनमोल विचार बदल देंगे आपकी जिंदगी, मिलेगी जीवन जीने की नई राह

Trending news