Daily Panchang 26 October: कल गोवर्धन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शुभ योग का समय
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1410798

Daily Panchang 26 October: कल गोवर्धन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शुभ योग का समय

Daily Panchang 26 October, Govardhan Puja: आज का पंचांग आपके लिये शुभ तिथि और मुहूर्त लेकर आया है. आज बुधवार है. बुधवार भगवान गणेश जी को समर्पित है. वहीं आज गोवर्धन पूजा भी है.

Daily Panchang 26 October: कल गोवर्धन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शुभ योग का समय

पटना: Daily Panchang 26 October, Govardhan Puja: आज का पंचांग आपके लिये शुभ तिथि और मुहूर्त लेकर आया है. आज बुधवार है. बुधवार भगवान गणेश जी को समर्पित है. वहीं आज गोवर्धन पूजा भी है. गोवर्धन पूजा का दिन गिरिराज गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है. दिवाली की तरह कई क्षेत्रों में इस दिन का विशेष महत्व होता है और बड़ी धूमधाम से गोवर्धन महाराज का पूजन किया जाता है. 

गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का भोग लगता है जो कि नई फसल और सभी सब्जियों से मिलकर बनाया जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत व गाय, बछड़ो आदि की आकृति बनाकर उनका पूजन किया जाता है. वहीं आज गोवर्धन के दिन सब शुभ काम करने चाहिए. आज जो भी काम आप करेंगे, पूरे वर्ष वैसा ही आपके साथ होगा. 

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - 06:29 ए एम से 08:43 ए एम
अवधि - 02 घंटे 14 मिनट
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 25, 2022 को 04:18 पी एम बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त - अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 पी एम बजे

चलिए जानते है कि आज के पंचांग में क्या खास बता रहे हैं आचार्य विक्रमादित्य- 

आज का पंचांग
कार्तिक - शुक्ल पक्ष
प्रतिपदा तिथि 02:42 बजे तक
द्वितीया तिथि - बुधवार 
नक्षत्र- स्वाति नक्षत्र 
महत्वपूर्ण योग- प्रीति योग
चन्द्रमा का तुला के उपरांत वृश्चिक राशि पर संचरण
शुभ मुहूर्त - अमृत काल- 03:50 बजे से 05:21 बजे तक 
राहु काल- 12:10 बजे से 01:35 बजे तक
त्योहार - अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, कार्तिक नव संवत आरम्भ, बलि पूजा, विश्वकर्मा पूजा

मनोकामना की पूर्ति के लिए करें ये उपाय
गुप्त मनोकामना की पूर्ति के लिए गोवर्धन जी की सात परिक्रमाएं लगाते हुए उनकी जय बोली जाती है. परिक्रमा के वक्त हाथ में लोटे से जल गिराते हुए और जौ बोते हुए परिक्रमा पूरी की जाती है

आज की भविष्यवाणी 
ग्रहों की चाल - खाद्वान की कई वस्तुओं में भारी तेजी दिखेगी. वस्त्र एवं धातु निर्मित वस्तुओं के दामों में तेजी आएगी. 

यह भी पढ़ें- Daily Horoscope 26 October: कल गोवर्धन, मेष आर्थिक योजनाओं में आएगा सुधार, वृषभ को मित्र से मिल सकता है धोखा

Trending news