Daily Panchang 22 September 2022: आज पंचांग में जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1361906

Daily Panchang 22 September 2022: आज पंचांग में जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Daily Panchang: आज का पंचांग आपके लिये शुभ तिथि और मुहूर्त लेकर आया है. आज गुरुवार है, भगवान विष्णुजी की पूजा करें. जानिए पञ्चांग में क्या है खास, बता रहे हैं आचार्य विक्रमादित्य.

Daily Panchang 22 September 2022: आज पंचांग में जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

पटना: Daily Panchang: आज का पंचांग आपके लिये शुभ तिथि और मुहूर्त लेकर आया है. आज गुरुवार है, भगवान विष्णुजी की पूजा करें. जानिए पञ्चांग में क्या है खास, बता रहे हैं आचार्य विक्रमादित्य.

आज का पंचांग
आश्विन: कृष्ण पक्ष – द्वादशी - - गुरुवार  
नक्षत्र – अश्लेशा नक्षत्र
महत्वपूर्ण योग – शिव योग
चन्द्रमा का कर्क के उपरांत रात्रि में सिंह राशि पर संचरण -
आज का शुभ मुहूर्त - 11.57 बजे से 12.46 बजे तक
राहु काल- 01.53 बजे से 03.24 बजे तक

त्योहार- द्वादशी का श्राद्ध, सन्यासियों का श्राद्ध

आज गुरुवार को करें विष्णु भगवान की पूजा
आज बृहस्पतिवार हैं. आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि भगवान विष्णु का आशीर्वाद पानी हो तो तो गुरुवार के दिन पूजा-अर्चना की जानी चाहिए. ऐसा करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. बृहस्पतिवार के दिन विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए जो लोग व्रत करते हैं, वो उस दिन केवल शाम के समय ही किसी वस्तु आदि का सेवन कर सकते हैं. बृहस्पतिवार के व्रत के दौरान व्रती को किसी भी प्रकार का नमक ग्रहण नहीं करना चाहिए. भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत पसंद है. इसलिए जातक को पीला रंग से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए. इससे विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.

गुप्त मनोकामना पूर्ण के लिए
लाल धागे में 21 गांठ बनाकर उसे एक माला का रूप दीजिए. उसके मध्य भाग में एक पीपल का पत्ता बांध दीजिए. आज सायंकाल से पहले भगवान विष्णु को अर्पित करते हुए अपनी मनोकामना का स्मरण करें.
भविष्यवाणी - ग्रह नक्षत्रों की चाल के कारण आने वाले समय में महामारी, अनावृष्टि में तेजी आयेगी. शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है. भारतीय मुद्रा की स्थिति कुछ सुधरेगी.

इस मंत्र से करें भगवान विष्णु की पूजा
शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम् 
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्। 
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम् 
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

यह भी पढ़े- Aaj ka Rashifal: गाय को भीगी चने की दाल खिलाएं कुंभ राशि के लोग, जानिए मेष वृष कर्क कन्या मीन का हाल

Trending news