Prashant Kishor: चुनाव से एक दिन पहले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या कुछ कहा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2221366

Prashant Kishor: चुनाव से एक दिन पहले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या कुछ कहा

Bihar News: प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस ने 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया है और बिहारी लोगों ने समझदारी दिखाई है कि उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया. आज कांग्रेस का बिहार में कोई नाम नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो गलती की है, उसका खामियाजा उसने भुगता है.

Prashant Kishor: चुनाव से एक दिन पहले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या कुछ कहा

Prashant Kishor Statement on Congress: महागठबंधन बिहार में 40 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. राहुल गांधी ने बिहार में अब तक सिर्फ एक ही रैली की है. एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर सवाल उठाए. साथ ही कहा कि राहुल गांधी का बिहार से क्या मतलब है? क्या उन्होंने कभी बिहार के किसी मुद्दे पर बोला है? जब तक उन्हें बिहार में देखा नहीं जाता, तब तक उनसे बिहार के बारे में क्या सवाल करें?

40 सालों तक कांग्रेस ने बिहार को किया बर्बाद
प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस ने 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया है और बिहारी लोगों ने समझदारी दिखाई है कि उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया. आज कांग्रेस का बिहार में कोई नाम नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो गलती की है, उसका खामियाजा उसने भुगता है. बिहार में कांग्रेस साल 1990 तक राजनीति में थी, लेकिन आज बिहार में कांग्रेस का पांच प्रतिशत वोट नहीं है. उन्होंने पूछा कि अगर लालू, नीतीश और बीजेपी पर सवाल नहीं उठाए जाएंगे तो क्या शिवसेना पर सवाल उठाए जाएंगे.

बिहार की महिलाओं की कांग्रेस ने क्यों नहीं की मदद
प्रशांत किशोर ने कहा कि गरीब की बात करने वाले लोग अब कर्नाटक में महिलाओं को तीन हजार रुपये देने का वादा कर रहे हैं. वह पूछते हैं कि क्या कर्नाटक की महिलाएं ज्यादा गरीब हैं या बिहार की? अगर कर्नाटक की महिलाओं को तीन हजार रुपये मिलना चाहिए तो क्या कांग्रेस के लोग बिहार सरकार में होते हैं, तो वह बताएं कि बिहार की महिलाओं को क्यों एक हजार रुपये भी नहीं मिल रहे हैं.

ये भी पढ़िए-  Bihar News: 8 घंटे लिफ्ट में फंसे रहे पेशकार साहब, दीवार काटकर लिफ्ट से निकाला सुरक्षित

 

Trending news