बेगूसराय में मुखिया पति पर किसान को गोली मारने का आरोप, सामने आई ये बड़ी वजह
Advertisement

बेगूसराय में मुखिया पति पर किसान को गोली मारने का आरोप, सामने आई ये बड़ी वजह

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने नाव से जा रहे एक किसान को गोली मार दी. जिसके बाद किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके बाद घायल को आनन फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया

 

बेगूसराय में मुखिया पति पर किसान को गोली मारने का आरोप, सामने आई ये बड़ी वजह

Begusarai: बिहार के बेगूसराय में इन दिनों अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं. बेगूसराय में लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं. हाल में बेखौफ बदमाशों ने नाव से जा रहे एक किसान को गोली मार दी. जिसके बाद किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके बाद घायल को आनन फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. 

बदमाशों ने पैर में मारी गोली
दरअसल, यह मामला बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर थाना क्षेत्र के खोरमपुर छितरौर गंगा घाट के किनारे का है. यहां पर एक किसान को अपराधियों ने गोली मार दी. किसान खोरमपुर गांव का निवासी नवनीत सिंह उर्फ पत्थर सिंह बताया जा रहा है. जिसकी उम्र लगभग 35 साल है. गोली लगने के बाद किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले को लेकर बताया जा रहा है कि पत्थर सिंह पशु के लिए चारा लाने गंगा घाट किनारे पहुंचा था और नाव से चारा लाने जा रहा था. उसी दौरान बदमाशों ने किसान के पैर पर गोली मार दी. 

पंचायत चुनाव में नहीं दिया था वोट
मामले को लेकर घायल पत्थर सिंह ने बताया कि खोरमपुर पंचायत के मुखिया चुनाव में गांव के मुखिया को वोट नहीं दिया था. जिसके कारण मुखिया पति सह कुख्यात बदमाश रंजन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर घाट किनारे पर गोली मार दी. जानकारी के मुताबिक इससे पहले रंजन सिंह मुखिया था. हालांकि खोरमपुर की मुखिया अब उसकी पत्नी है. 

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल घायल किसान को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस घटना की जानकारी मटिहानी थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

(रिपोर्टर-राजीव कुमार)

ये भी पढ़िये: Bihar News: प्यार के लिए लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी

Trending news