Bhojpuri News: क्या पवन सिंह के जन्मदिन पर आयेंगे खेसारी लाल यादव? हर किसी के मन में यही सवाल
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2038929

Bhojpuri News: क्या पवन सिंह के जन्मदिन पर आयेंगे खेसारी लाल यादव? हर किसी के मन में यही सवाल

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव और पावरस्टार पवन सिंह के बीच लंबे वक्त से चली आ रही दुश्मनी साल 2023 में खत्म हो गई. दोनों स्टार की दुश्मनी को भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने खत्म करावाया था.

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा जगत के पावरस्टार पवन सिंह का जन्मदिन पांच जनवरी है. इस दिन वह अपने जन्मदिन को बहुत धूमधाम से मनाते हैं. पवन सिंह के जन्मदिन पर उनके फैन्स एक उत्सव की तरह मनाते हैं. पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने के लिए भोजपुरी के कलाकार खुद कार्यक्रम में शामिल होते हैं. वहीं, इस बार भोजपुरी सिनेमा में एक बात की खूब चर्चा हो रही है कि क्या पवन सिंह जन्मदिन पर खेसारी लाल यादव आएंगे? भोजपुरी के हर चाहने वाले के के मन यह सवाल उठ रहा है. लोग जानना चाह रहे हैं कि पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में खेसारी लाल यादव शामिल होंगे. आइए इसके बारे में समझते हैं.

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में विवाद!
दरअसल, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों भोजपुरी से मौजूदा दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. इन दोनों के बिना इस वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री की कल्पना करना बहुत मुश्किल है. कहा जाता है कि भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के मौजूदा वक्त में दोनों दो स्तंभ हैं. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच कुछ साल पहले विवाद था. यह विवाद इतना बड़ा था कि दोनों एक दूसरे के सामने नहीं आना चाहते थे. दोनों स्टार के बीच दुश्मनी हो चली थी. 

ट्रेंडिंग स्टार और पावरस्टार में दुश्मनी खत्म
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव और पावरस्टार पवन सिंह के बीच लंबे वक्त से चली आ रही दुश्मनी साल 2023 में खत्म हो गई. दोनों स्टार की दुश्मनी को भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने खत्म करावाया था. दोनों स्टार एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां मंच पर दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकार अपने सारे गिले शिकवे को भूला दिया था. 

क्या पवन सिंह जन्मदिन पर आएंगे खेसारी?
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच दुश्मनी खत्म होने की वजह से भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा होने लगी है कि जब दोनों स्टार के बीच विवाद नहीं रहा गया है, तो खेसारी लाल यादव क्या पवन सिंह के जन्मदिन पर आएंगे? क्योंकि जब दोनों स्टार के बीच विवाद नहीं था, जब पवन सिंह खेसारी के घर जा चुके हैं. वहीं, खेसारी लाल यादव पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: New Year Celebration: भोजपुरी एक्ट्रेस नए साल के जश्न में कुछ इस तरह से डूबी नजर आईं

पवन सिंह के मैनेजर ने क्या कहा?
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के मैनेजर दीपक सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि पवन सिंह के जन्मदिन के लिए बहुत बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके लिए कई स्टार को निमंत्रण दिया गया है. खेसारी लाल यादव को भी निमंत्रण दिया गया है. उन्होंने कहा कि वह भी शामिल हो सकते हैं. अब इन्हीं के बयान पर इस बात की चर्चा और तेज हो गई कि पवन सिंह के जन्मदिन पर खेसारी लाल यादव आएंगे.

Trending news