हरियाणवी गाने में छा गई भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, मनकीरत औलख संग उड़ा दिया गर्दा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2212492

हरियाणवी गाने में छा गई भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, मनकीरत औलख संग उड़ा दिया गर्दा

Defender by Mankirt Aulakh: हरियाणवी म्यूजिक वीडियो डिफेंडर गाने में मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) और हरियाणा की मशहूर सिंगर रेणुका पंवार ने अपनी आवाज दी है. डिफेंडर गाना (Akshara Singh Haryanvi Song)  एक शानदार हरियाणवी पॉप ट्रैक है.

हरियाणवी गाने में छा गई भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह

Defender by Mankirt Aulakh: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का हरियाणवी सॉन्ग (Akshara Singh Haryanvi Song) इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. यूट्यूब पर रिलीज होते ही अक्षरा सिंह का यह म्यूजिक वीडियो ट्रेंड करने लगा है. इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह और मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) के अलावा रेणुका पंवार जैसी कलाकारों ने काम किया है. हरियाणवी सिंगर मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) ने अपने स्वैग वाले अंदाज में ही गाने को गाया है और एक्टिंग भी की है.

हरियाणवी म्यूजिक वीडियो डिफेंडर गाने में मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) और हरियाणा की मशहूर सिंगर रेणुका पंवार ने अपनी आवाज दी है. डिफेंडर गाना (Akshara Singh Haryanvi Song)  एक शानदार हरियाणवी पॉप ट्रैक है. इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शानदार एक्टिंग की है. इस गाने के हर एक बीट पर अक्षरा सिंह की एक्टिंग में दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है.

बता दें कि मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) हरियाणवी सिंगर के साथ-साथ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी काफी लोकप्रिय हैं. वह अपने पहले गाना काका जी से सुपरहिट हो चुके हैं. मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) को अपने पहले ही गाने से सुर्खियां मिली थी. हरियाणवी सॉन्ग डिफेंडर 5 अप्रैल 2024 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है.

यह भी पढ़ें: Karakat Lok Sabha Seat: 23 तारीख से चुनावी प्रचार में उतरेंगे पवन सिंह: सूत्र

भोजपुरी सिंगर और एक्टर्स अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी में किसी पहचान की मोहताज नहीं है. वह (Akshara Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं और कई सुपरहिट गाने लगातार अभी दे रही हैं और उनकी (Akshara Singh) कई फिल्में आने वाली है.

यह भी पढ़ें:क्या पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे खेसारी लाल यादव? कर दिया बड़ा खुलासा

Trending news