Petrol Diesel: मंहगाई के बीच पेट्रोल डीजल के दाम में राहत, जानें अपडेट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1462498

Petrol Diesel: मंहगाई के बीच पेट्रोल डीजल के दाम में राहत, जानें अपडेट

Petrol Diesel Price 29 November 2022: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ दिनों से कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इस बीच हर दिन की तरह आज तेल कंपनियों की ओर से आज मंगलवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. 

Petrol Diesel: मंहगाई के बीच पेट्रोल डीजल के दाम में राहत, जानें अपडेट

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज 29 नवंबर 2022 के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. काफी समय से क्रूड ऑयल के रेट में गिरावट देखी जा रही है. वहीं, 29 नवंबर 2022 को ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम 82.72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच चुका है, लेकिन घरेलू बाजार में आज भी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

रोज सुबह जारी होते हैं पेट्रोल डीजल के नए रेट
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

ये भी पढ़ें- Rashifal: इस राशि वालों को आज होना पड़ सकता है परेशान, जानें अपना राशिफल

शहर                            पेट्रोल                                               डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                     94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                     92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                      94.27 रुपये प्रति लीटर 

ये भी पढ़ें- रविवार और एकादशी के दिन तुलसी पर जल चढ़ाने से नहीं रहती मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्यों

ऐसे जानें नया रेट 
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news