Petrol Diesel: रविवार को मिली पेट्रोल डीजल के दाम में राहत, जानें ताजा अपडेट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1490405

Petrol Diesel: रविवार को मिली पेट्रोल डीजल के दाम में राहत, जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price 18December 2022: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ दिनों से कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इस बीच हर दिन की तरह आज तेल कंपनियों की ओर से आज रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. 

Petrol Diesel: रविवार को मिली पेट्रोल डीजल के दाम में राहत, जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price: काफी समय से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उठा पटक देखी जा रही है. साल 2022 का आखिरी महीना चल रहा है. ऐसे में आज 18 दिसंबर 2022 रविवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल के प्राइस की बात की जाए तो यह भी पहले के मुकाबले गिरकर 79.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं.

वहीं, अगर पेट्रोल और डीजल के दामों की बात की जाए तो पिछले 6 महीने से घरेलू बाजार में वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हर दिन की तरह आज भी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए हैं. नई कीमतों के अनुसार आज भी तेल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. गौरतलब है कि आखिरी बार 21 मई को ही पेट्रोल और डीजल के दाम पर एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी, जिसके बाद देश के कई राज्यों में इसके दाम कम हो गए थे. 

ये भी पढ़ें- Rashifal: तुला राशि वालों की आय में आज हो सकती है वृद्धि, जानें क्या है रविवार का राशिफल?

शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                      94.27 रुपये प्रति लीटर 
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.96 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद                     96.50 रुपये प्रति लीटर                       89.68 रुपये प्रति लीटर  

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होती हैं ताजा कीमतें 
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

एक मैसेज के जरिए आप भी जान सकते हैं ताजा रेट
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news