Petrol Diesel: साल के दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
Advertisement

Petrol Diesel: साल के दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज साल के दूसरे दिन के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. नए रेट के अनुसार आज सोमवार को आपके शहर में वाहन ईंधन के दाम में कितना बदलाव हुआ है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

Petrol Diesel: साल के दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

Petrol Diesel Price 2 January 2023: हर दिन की तरह आज साल के दूसरे दिन 2 जनवरी 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं. नई कीमतों के अनुसार आज सोमवार को भी वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें, 7 महीने का समय बीते चुका है राष्ट्रीय स्तर पर अभी तक तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. गौरतलब है कि आखिरी बार 21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन (पेट्रोल-डीजल) पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद देश के कई राज्यों में तेल के रेट कम हो गए थे. 
 
शहर                            पेट्रोल                                               डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                        89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                        90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                          96.64 रुपये प्रति लीटर                        89.82 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                      94.27 रुपये प्रति लीटर  

ये भी पढें- Rashifal: आज है साल की पहली एकादशी, मेष सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगी तरक्की

हर दिन सुबह जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. वाहन ईंधन के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

ऐसे जान जा सकते हैं अपडेट  
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news