Petrol diesel price: सप्ताह के पहले दिन जारी की गईं नई कीमतें, यहां जानें लेटेस्ट रेट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1243248

Petrol diesel price: सप्ताह के पहले दिन जारी की गईं नई कीमतें, यहां जानें लेटेस्ट रेट

Petrol diesel price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 4 जुलाई की पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. आज पेट्रोल और डीजल के नए दाम जानन के लिए यह पूरी खबर पढ़ें.

Petrol diesel price: सप्ताह के पहले दिन जारी की गईं नई कीमतें, यहां जानें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price 4 july: सरकारी तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह आज सोमवार को 4 जुलाई सोमवार के लिए पेट्रोल डीजल की नई कीमतें (petrol diesel rate) जारी कर दी हैं. 1 महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी वाहन तेल के दाम (oil price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में जानें क्या है आज पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें? 

यहां मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
बता दें, एक जगह ऐसी भी जहां अभी भी सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल रहा है. जी हां, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता यानी पेट्रोल 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, बात करें देश में सबसे महंगी पेट्रोल डीजल की कीमत वाले शहर की तो इस दिनों सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 114.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 100.30 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बेचा जा रहा है. 

ये Aaj ka rashifal 3 july: क्रश को प्रपोज करने के लिए आज का दिन है बेहद खास

ये हैं आज का ताजा भाव
शहर                            पेट्रोल                                            डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                    94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                    92.76 रुपये प्रति लीटर  
मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                    97.28 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                    93.72 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                      89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                      90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                      84.26 रुपये प्रति लीटर

रोजाना सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- बीजेपी के प्रमुख नेताओं में शुमार थे राकेश बबली, हर जिम्मेदारी को निभाया बखूबी

ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. 

WATCH LIVE TV

Trending news