Petrol Diesel Rate: पेट्रोल और डीजल के दाम में कितनी मिली राहत, जानें आज का रेट
Advertisement

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल और डीजल के दाम में कितनी मिली राहत, जानें आज का रेट

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों की ओर से आज 4 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं. ताजा कीमतों के अनुसार आज बुधवार को पेट्रोल और डीजल का ताजा अपडेट जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल और डीजल के दाम में कितनी मिली राहत, जानें आज का रेट

Petrol Diesel Price 4 January 2023: देशभर में तेल कंपनियों ने आज 4 जनवरी बुधवार के लिए पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज के अपडेट दाम के अनुसार आज भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 7 महीने से वाहन ईंधन का रेट जस का तस बना हुआ है. 

मालूम हो कि आखिरी बार 21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन (पेट्रोल-डीजल) पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद देश के कई राज्यों में तेल के रेट कम हो गए थे. 

शहर                            पेट्रोल                                               डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                        89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                        90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                          96.64 रुपये प्रति लीटर                        89.82 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                     94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                      94.27 रुपये प्रति लीटर  

ये भी पढ़ें- Panchang: 4 जनवरी 2023 को है रोहिणी योग और सर्वार्थसिद्धि नक्षत्र, जानें बुधवार का पंचांग

हर दिन सुबह जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. वाहन ईंधन के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

ऐसे जान जा सकते हैं अपडेट  
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news