Petrol Diesel: आज क्या है पंजाब में पेट्रोल और डीजल का दाम, जानें मेट्रो सिटी का हाल?
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1577463

Petrol Diesel: आज क्या है पंजाब में पेट्रोल और डीजल का दाम, जानें मेट्रो सिटी का हाल?

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 19 फरवरी के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. रविवार को तेल के दाम का ताजा अपडेट जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

 

Petrol Diesel: आज क्या है पंजाब में पेट्रोल और डीजल का दाम, जानें मेट्रो सिटी का हाल?

Petrol Diesel Price 19 February 2023: देश में रोजाना पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel rate) जारी की जाती हैं. रोजाना सुबह 6 बजे तेल कंपनियों (oil companies) की ओर से तेल रेट अपडेट (latest fuel rate) किए जाते हैं. हर दिन की तरह आज 19 फरवरी रविवार (Sunday Petrol Diesel rate) के लिए तेल कंपनियों द्वारा वाहन ईंधन की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. अपडेट किए गए दाम के अनुसार, आज भी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

इन राज्यों में बढ़ा पेट्रोल और डीजल का दाम
बता दें, पेट्रोल और डीजल की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के रेट (Crude Oil Price) के आधार पर तय की जाती हैं. भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए 250 दिन से भी ज्यादा का समय बीत चुका है. मालूम हो कि आखिरी बार 21 मई 2022 को ही फ्यूल प्राइस पर बढ़ोतरी हुई थी. हालांकि इसके बाद कुछ राज्य सरकारों ने अपने राज्य में वाहन तेल की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिनमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Rashifal: कन्या कर्क और कुंभ राशि वाले जातक जानें अपना आज का राशिफल, कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन?

शहर                            पेट्रोल                                             डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                    94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                    92.76 रुपये प्रति लीटर  
लुधियाना                       97.58 रुपये प्रति लीटर                      87.92 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                      89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                      90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.79 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर

गौरतलब है कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद तेल कीमतें जारी की जाती हैं. 

ऐसे जान सकते हैं लेटेस्ट रेट? 
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news