Petrol Diesel Price: यहां जानें कितना हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव, जानें ताजा अपडेट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1258156

Petrol Diesel Price: यहां जानें कितना हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव, जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price 12 July: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 15 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. नए रेट के अनुसार एक बार फिर तेल के रेट में राहत मिली है. यहां जानें क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव?

Petrol Diesel Price: यहां जानें कितना हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव, जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price 15 July: देश में आज शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए (Friday Petrol Diesel Price) रेट जारी कर दिए गए हैं. तेल कंपनियों की ओर से आज भी जनता को पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली है. रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. नई कीमतों के अनुसार आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, अगर क्रूड ऑयल (Crude Oil) की बात की जाए तो इस पर लगातार गिरावट देखी जा रही है. 

ये हैं आज का रेट 
शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                    94.24 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                    93.72 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                      89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                      90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                      84.26 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                    92.76 रुपये प्रति लीटर  

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news