Petrol diesel price: लोहड़ी पर पेट्रोल डीजल के दाम में मिली राहत, जानें ताजा रेट
Advertisement

Petrol diesel price: लोहड़ी पर पेट्रोल डीजल के दाम में मिली राहत, जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों की ओर से आज 13 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. ताजा कीमतों के अनुसार आज शुक्रवार का पेट्रोल और डीजल का ताजा रेट जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Petrol diesel price: लोहड़ी पर पेट्रोल डीजल के दाम में मिली राहत, जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Rate: हर दिन की तरह आज 13 जनवरी 2023 के लिए देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं. शुक्रवार को जारी किए गए लेटेस्ट रेट के अनुसार आज भी राष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. करीब 7 महीने बाद भी वाहन ईंधन की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. 

वहीं, अगर हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो कुछ समय पहले 8 जनवरी 2023 रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव किया था. प्रदेश की सुक्खू सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ा दी थी, जिसके बाद यहां डीजल के भाव में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी और डीजल का दाम बढ़कर 86.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि पेट्रोल 95.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

बता दें, सभी राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल पर अपने हिसाब से वैट लगाती हैं, जिसके आधार पर हर राज्य में पेट्रोल डीजल की अलग-अलग कीमतें होती हैं. मालूम हो कि केंद्र की मोदी सरकार ने आखिरी बार 21 मई को वाहन ईंधन (Petrol Diesel) पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद तेल के रेट कम हो गए थे. 

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में बन सकते हैं जोशीमठ जैसे हालात, सामने आई दरार पड़ने की वजह

हर दिन सुबह जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. वाहन ईंधन के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं.  

शहर                            पेट्रोल                                               डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                        89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                        90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                          96.64 रुपये प्रति लीटर                        89.82 रुपये प्रति लीटर
हिमाचल प्रदेश               95.07 रुपये प्रति लीटर                        86.05 रुपये प्रति लीटर          
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                      94.27 रुपये प्रति लीटर  

ये भी पढ़ें- हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले, 'पहली कैबिनेट में लोगों को जाएगा अच्छा संदेश'

ऐसे जान जा सकते हैं अपडेट  
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news