Petrol Diesel Price: रविवार के लिए जारी की गईं पेट्रोल-डीजल कीमतें, जानें ताजा रेट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1251243

Petrol Diesel Price: रविवार के लिए जारी की गईं पेट्रोल-डीजल कीमतें, जानें ताजा रेट

Petrol diesel price 10 july: छुट्टी वाले दिन यानी रविवार 10 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर राहत मिली है. इस खबर में जानें क्या है आपके शहर में वाहन ईंधन (Petrol diesel price) का ताजा दाम. 

Petrol Diesel Price: रविवार के लिए जारी की गईं पेट्रोल-डीजल कीमतें, जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price 10 july: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 10 जुलाई रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Sunday Petrol Diesel price) जारी कर दिए हैं. नई कीमतों के अनुसार आज भी पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज भी तेल के दाम में राहत मिली है. मालूम हो कि आखिरी बार 21 मई को केंद्र सरकार ने वाहन ईंधन (Petrol Diesel) पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद तेल के रेट कम हो गए थे. पेट्रोल 9.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था. वहीं, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 

यह हैं आज की ताजा कीमतें
शहर                            पेट्रोल                                            डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                    94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                    92.76 रुपये प्रति लीटर  
मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                    97.28 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                    93.72 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                      89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                      90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                      84.26 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- LIVE पंजाब हिमाचल समाचार 10 July 2022: हिमाचल के इन जिलों में आज हो सकती है तेज बारिश, बाढ़ की भी जताई गई आशंका

रोजाना सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

ये भी देखें- आलिया भट्ट ने शेयर की हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें, देखें नया लुक

ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम

अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news