Petrol-Diesel CNG: आज फिर मिली पेट्रोल-डीजल सीएनजी के दाम में राहत, जानें क्या है ताजा रेट?
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1216700

Petrol-Diesel CNG: आज फिर मिली पेट्रोल-डीजल सीएनजी के दाम में राहत, जानें क्या है ताजा रेट?

दिल्ली में रविवार को 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि 1 लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये है. वहीं, चंडीगढ़ में रविवार को पेट्रोल का रेट 96.20 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 84.26 रुपये प्रति लीटर है.

Petrol-Diesel CNG: आज फिर मिली पेट्रोल-डीजल सीएनजी के दाम में राहत, जानें क्या है ताजा रेट?

Petrol-Diesel CNG Price: हर दिन की तरह आज रविवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमत जारी कर दी गई हैं. आज पेट्रोल-डीजल के दाम में लोगों को राहत मिली है. यानी आज भी तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं सीएनजी के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. मालूम हो कि आखिरी बार 21 मई को तेल और गैस की कीमत में बदलाव किया गया था. 

ये भी पढ़ें- Horoscope 12 June: अटका पैसा मिलेगा? चमकेगी किस्मत! कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन.....

दिल्ली और पंजाब में पेट्रोल-डीजल का रेट
दिल्ली में रविवार को 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि 1 लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये है. वहीं, चंडीगढ़ में रविवार को पेट्रोल का रेट 96.20 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 84.26 रुपये प्रति लीटर है. लुधियाना में पेट्रोल का भाव 96.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.97 रुपये प्रति लीटर है. 

शहर                             पेट्रोल                                           डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                   89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.79 रुपये प्रति लीटर                   89.76 रुपये प्रति लीटर 
अमृतसर                       96.77 रुपये प्रति लीटर                   87.11 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                  94.24 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.84 रुपये प्रति लीटर                   84.26 रुपये प्रति लीटर
मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                  94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                  97.28 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                             102.63 रुपये प्रति लीटर                  94.24 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद इन युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर साइबर सेल की पैनी नजर

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं नई कीमतें
बता दें, रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नए कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. 

ऐसे जान सकते हैं ताजा रेट
आप पेट्रोल-डीजल के रेट एक SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबेर पर भेजकर ताजा कीमत पता कर सकते हैं.

WATCH LIVE TV

Trending news