Karnataka Election 2023: कर्नाटक में हुई कांग्रेस की जीत का प्रियंका गांधी ने शिमला में मनाया जश्न
Advertisement

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में हुई कांग्रेस की जीत का प्रियंका गांधी ने शिमला में मनाया जश्न

Karnataka election result 2023: हिमाचल प्रदेश के बाद शनिवार को कर्नाटक में कांग्रेस ने बहुमत से अपनी शानदार जीत दर्ज की है, जिसके बाद शिमला में कांग्रेस की जीत का शानदार जश्न मनाया गया. इस दौरान प्रियंका गांधी शिमला में कांग्रेस कार्यालय पहुंची. 

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में हुई कांग्रेस की जीत का प्रियंका गांधी ने शिमला में मनाया जश्न

समीक्षा कुमारी/शिमला: शनिवार को कर्नाटक में बड़ा उलट फेर देखने को मिला, जहां कर्नाटक चुनाव 2023 में कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज की. इसके  बाद उन सभी राज्यों में जश्न मनाया गया जहां फिलहाल कांग्रेस सत्ता में है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी कांग्रेस की जीत का असर देखने को मिला और धूमधाम से जीत का जश्न मनाया गया. 

प्रियंका गांधी ने शिमला में मनाया कांग्रेस की जीत का जश्न
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी इस समय शिमला में हैं. कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाने के लिए प्रियंका गांधी शिमला स्थित हिमाचल कांग्रेस के कार्यालय पहुंची. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने यह साबित कर दिया है कि अब देश में समस्या के समाधान की राजनीति चलेगी.

ये भी पढे़ं- Karnataka Chunav: बहुमत के साथ कांग्रस ने कर्नाटक में बनाई सरकार, PM मोदी ने दी बधाई

किस आधार पर जीती कांग्रेस?
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ी है और इसी आधार पर जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार हैं. जनता ने यह साबित कर दिया कि अब ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी. कर्नाटक ने भ्रष्ट सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका है.

75 फीसदी क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत
कांग्रेस की इस जीत के लिए प्रियंका गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही कर्नाटक का चुनाव लड़ा गया. 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जिन 91 विधानसभा से यह यात्रा निकली वहां के 75 फीसदी हिस्सों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है. 

ये भी पढे़ं- जालंधर में 'आप' की बल्ले-बल्ले! गले मिलते नजर आए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

मल्लिकार्जुन खरगे को दिया जीत का श्रेय
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी पिछले एक महीने से लगातार कर्नाटक में मेहनत कर रहे थे. उन्होंने इस जीत के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को भी बधाई दी. प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत में कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ काम किया है. अब कर्नाटक में जीत के साथ कांग्रेस की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में पार्टी भी इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है.

कांग्रेस की जीत पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कहा कि कर्नाटक के लोगों ने पहले ही मन बना लिया था कि कांग्रेस को विजई बनाना है. सीएम ने इस जीत का श्रेय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं को दिया. 

WATCH LIVE TV

Trending news