Goverdhan Pooja: कब और कैसे की जाती है गोवर्धन पूजा, जानें क्या है आज का पंचांग?
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1410383

Goverdhan Pooja: कब और कैसे की जाती है गोवर्धन पूजा, जानें क्या है आज का पंचांग?

Govardhan Panchang 26 October 2022: आज 26 अक्टूबर 2022 को दिन बुधवार और कार्तिक पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज गोवर्धन पूजा है. ऐसे में आज का पंचांग बेहद खास है. 

 

Goverdhan Pooja: कब और कैसे की जाती है गोवर्धन पूजा, जानें क्या है आज का पंचांग?

Goverdhan Panchang 26 October 2022: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग (Panchang) भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. पंचांग पांच अंगों वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण से मिलकर बना होता है. आज 26 अक्टूबर 2022 को दिन बुधवार और कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी. आज गोवर्धन पूजा (Goverdhan pooja) भी है. 

कैसे की जाती है गोवर्धन पूजा?
वैसे तो गोवर्धन पूजन दिवाली (Diwali 2022) के अगले ही होती है, लेकिन सूर्य ग्रहण (surya grahan) लगने की वजह से यह पूजा 25 अक्टूबर की बजाए 26 अक्टूबर को की जा रही है. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है. इस गाय के गोबर से गोवर्धन की मनुष्य स्वरूप आकृति बनाकर उसकी गोवर्धन भगवान के रूप में पूजा की जाती है. पूजा के समय 56 या 108 तरह के पकवानों से भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है, जिन्हें अन्नकूट भी कहा जाता है. 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: 6 बजकर 28 मिनट तक होगा.
सूर्यास्त: 5 बजकर 40 मिनट तक होगा.

आज के योग 
स्वाती नक्षत्र: 1:24  
प्रीति योग: सुबह 10:09 
आयुष्मान योग: दोपहर 7:27 

आज का दिन- बुधवार
आज का पक्ष- कृष्ण
आज की तिथि- द्वितीया

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.) 

WATCH LIVE TV

Trending news