Saturday Rahukal: आज के पंचांग में जानें क्या है शनिवार का राहुकाल
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1800532

Saturday Rahukal: आज के पंचांग में जानें क्या है शनिवार का राहुकाल

Aaj ka Rahukal: हिंदू पचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. पंचांग में राहुकाल का खास महत्व माना जाता है. ऐसे में जानें क्या है शनिवार का राहुकाल का समय. 

 

Saturday Rahukal: आज के पंचांग में जानें क्या है शनिवार का राहुकाल

Aaj ka Rahukal 29 July 2023: आज 29 जुलाई को दिन शनिवार और अधिक श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. शनिवार का योग, नक्षत्र और राहुकाल का समय जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग.

तिथि: एकादशी
वार: शनिवार 
पक्ष: शुक्ल
करण: विष्टि
नक्षत्र: ज्येष्ठा
योग: ब्रह्म

दुष्ट मुहूर्त- 5:45 से 6:24 तक रहेगा. 
कुलिक- 6:34 से 7:24 तक रहेगा. 
कंटक- 12:03 से 1:13 तक रहेगा. 
यमघण्ट- 3:35 से 4:31 तक रहेगा. 
राहुकाल- 9:09 से 10:45 तक रहेगा. 
यमगंड- 2:09 से 3:53 तक रहेगा.
गुलिक काल- 5:45 से 7:22 तक रहेगा. 

क्या होता है पंचांग? 
सरल भाषा में कहा जाए तो पंचांग महीने की तीस तिथियों से और पांच अंगों से मिलकर बनता है, लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण होते हैं पांच अंग वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण. वैसे तो कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 दिन होते हैं तो किसी महीने में 30, लेकिन अगर हम हिंदी कैलेंडर की बात करें तो इसके हिसाब हर माह में 30 दिन ही होते हैं, जिन्हें हम तिथि बोलते हैं. 

ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं. जो कि 15-15 दिन के होते हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रियोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. पंचांग इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)

WATCH LIVE TV

 

Trending news