Panchang: आज है त्रिपुष्कर योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, जानें क्या है आज का पंचांग?
Advertisement

Panchang: आज है त्रिपुष्कर योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, जानें क्या है आज का पंचांग?

Aaj ka panchang: हिंदू पचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से एक माह में तीस तिथियां होती हैं, जो दो पक्षों में विभाजित होती हैं. ऐसे में जानें मंगलवार का पंचांग क्या है.  

 

Panchang: आज है त्रिपुष्कर योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, जानें क्या है आज का पंचांग?

Aaj ka Panchang 2 May 2023: आज सप्ताह का दूसरा दिन यानी मंगलवार है. इसके साथ ही वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज त्रिपुष्कर योग रहेगा. इसके अलावा आज शाम करीब 7 बजकर 41 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. 

आज की तिथि: द्वादशी
आज का वार: मंगलवार
आज का पक्ष: शुक्ल
आज का करण: बव
आज का नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी 
आज का योग: त्रिपुष्कर 

दुष्ट मुहूर्त- 8:19 से 9:13 तक रहेगा. 
कुलिक- 1:23 से 2:31 तक रहेगा. 
कंटक- 6:43 से 7:35 तक रहेगा. 
यमघण्ट- 10:07 से 10:52 तक रहेगा. 
राहुकाल- 3:34 से 5:03 तक रहेगा. 
यमगंड- 8:56 से 10:43 तक रहेगा.
गुलिक काल- 12:32 से 1:21 तक रहेगा. 

क्या होता है पंचांग? 
सरल भाषा में कहा जाए तो पंचांग महीने की तीस तिथियों से और पांच अंगों से मिलकर बनता है, लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण होते हैं पांच अंग वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण. वैसे तो कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 दिन होते हैं तो किसी महीने में 30, लेकिन अगर हम हिंदी कैलेंडर की बात करें तो इसके हिसाब हर माह में 30 दिन ही होते हैं, जिन्हें हम तिथि बोलते हैं. 

ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं. जो कि 15-15 दिन के होते हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रियोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. पंचांग इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)

WATCH LIVE TV

Trending news